BUZZCHHATTISGARH

ACB का बड़ा एक्शन: 50 हजार की रिश्वत लेते छात्रावास अधीक्षक गिरफ्तार, पटवारी और बाबू भी दबोचे गए

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के, खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की सख्त कार्रवाई जारी है। शुक्रवार को ACB ने एक ही दिन में तीन अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर तीन भ्रष्ट अधिकारियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

सक्ति में रिश्वत लेते छात्रावास अधीक्षक धराया

सक्ति जिले में छात्रावास अधीक्षक संदीप खांडेकर को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि उन्होंने एक दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी को स्थायी करने के बदले यह रकम मांगी थी। शिकायत के आधार पर ACB ने जाल बिछाया और अधीक्षक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इस कार्रवाई के बाद जिले में हड़कंप मच गया है।

प्रतापपुर में ACB का शिकंजा, पटवारी और बाबू गिरफ्तार

इसके अलावा सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र में भी ACB ने दो भ्रष्ट अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए पकड़ा। इनमें एक पटवारी और तहसील कार्यालय में कार्यरत बाबू शामिल हैं।

  • पटवारी पर आरोप है कि वह भूमि संबंधी कार्यों और सरकारी दस्तावेजों के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था।
  • तहसील कार्यालय में पदस्थ बाबू को भी 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। वह सरकारी फाइलों को आगे बढ़ाने और आवश्यक दस्तावेज तैयार करने के बदले पैसे मांग रहा था।

ACB की टीम ने दोनों मामलों में गुप्त रूप से कार्रवाई की और शिकायतकर्ता से मिलकर ऑपरेशन को सफल बनाया।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

ACB की लगातार कार्रवाई से बढ़ी पारदर्शिता, भ्रष्ट अधिकारियों में मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ में ACB की लगातार हो रही कार्रवाई से सरकारी विभागों में पारदर्शिता बढ़ रही है। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले एक वर्ष में सरगुजा संभाग में ही 10 से अधिक रिश्वतखोर सरकारी कर्मचारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

ACB ने जनता से अपील की है कि यदि वे कहीं भी भ्रष्टाचार होता देखें, तो तुरंत शिकायत करें। सरकार और एजेंसियां इस तरह के मामलों में अब किसी तरह की ढिलाई नहीं बरतेंगी।

ACB की इन कार्रवाइयों ने साफ कर दिया है कि अब रिश्वतखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता को न्याय दिलाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK