KABIRDHAM

आम जनों की सहायता के लिए वन विभाग द्वारा जारी किया टोल फ्री नंबर  1800 233 7000

आशु चंद्रवंशी,बड़ेगौटिया/कवर्धा। मुख्य वन संरक्षक, वन्यप्राणी, छ.ग. रायपुर द्वारा आम जनों की सहायता के लिए टोल फ्री नंबर  1800 233 7000 जारी किया गया है। इस नंबर पर वनों एवं वन्यप्राणियों की सुरक्षा, गोपनीय सूचना, वन अतिक्रमण, अवैध शिकार, वन्यप्राणी दुर्घटना, वन क्षेत्रों में अवैध विद्युत करेंट, वन अग्नि, जनहानि, जनघायल, पशुहानि, फसल हानि एवं अन्य मुआवजा भुगतान की राशि प्राप्त नहीं होने, विलंब होने अथवा आम जनता को विभाग से संबंधित किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर सूचना/शिकायत दर्ज की जा सकती है ।
वनमंडलाधिकारी, कवर्धा वमंडल के द्वारा उक्त नंबर के प्रचार-प्रसार के लिए अधीनस्थ समस्त क्षेत्रीय अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि ग्राम पंचायतों, नुक्कड़ों, चौक-चौराहों में पाम्पलेट चिपकाकर, दीवार लेखन कराकर, स्थानीय व्हाट्सअप गु्रप पर भी प्रचार-प्रसार किया जाये। अधिनस्थ समस्त कार्यालयों के सूचना पटल पर सुलभ दृष्टिगोचर उक्त नंबरों को प्रदर्शित किया जाये। जंगल सफारी, चिड़ियाघरों, अभ्यारण्य, उद्यान में पर्यटकों का अधिक आवागमन होता है। अतः इन स्थलों पर भी इन नंबरों का प्रचार-प्रसार किया जाये। विभाग द्वारा विभिन्न जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जाते है जिसमें कई हितग्राही भाग लेते हैं, ऐसे जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम में भी इसका अनिवार्य रूप से प्रदर्शन किया जाना सुनिश्चित करें।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK