KABIRDHAM

वृद्धजन हमारे परिवार का महत्वपूर्ण अंग, वे हमारी कुटुंब व्यवस्था की नींव हैं : सांसद संतोष पाण्डेय

अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में वृद्धजनों का किया गया सम्मान

कवर्धा। अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आज कवर्धा के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में वृद्धजनों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सांसद संतोष पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान सांसद श्री पाण्डेय ने वृद्धजनों को साल और श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह में वृद्धजनों के स्वास्थ्य जांच के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया और आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया। इस दौरान डॉक्टरों द्वारा वृद्धजनों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहते हुए उचित देखभाल की जानकारी दी गई। साथ ही योगा अभ्यास कराकर नियमित योग करने के लिए जानकारी दी गई।

सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि वृद्धजन हमारे परिवार का महत्वपूर्ण् अंग हैं और वे हमारी कुटुंब व्यवस्था की नींव हैं। भारत देश दुनिया में उन देशों में अग्रणी है जहां वृद्धजनों का विशेष सम्मान किया जाता है। हमारी संस्कृति में बुजुर्गों का आदर करना और उनसे मार्गदर्शन लेना एक प्राचीन परंपरा है। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने वृद्धजनों की सेवा और देखभाल के लिए तत्पर रहना चाहिए, क्योंकि उनका आशीर्वाद और अनुभव हमारे जीवन को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि वृद्धजन हमारी संस्कृति और परंपराओं के संरक्षक हैं। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से हम आगे बढ़ सकते हैं और समाज को सही दिशा दे सकते हैं। उनकी देखभाल और सम्मान करना केवल नैतिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारे समाज की सभ्यता और संस्कारों का प्रतीक है।

सांसद श्री पाण्डेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ी में एक कहावत है, “बिना सियान के ज्ञान नई होए,“ जिसका अर्थ है कि बुजुर्गों के अनुभव और मार्गदर्शन के बिना सच्चा ज्ञान प्राप्त नहीं किया जा सकता। यह कहावत हमारी परंपरा और जीवन के मूल्यों को दर्शाती है, जहां बुजुर्गों की भूमिका अनमोल मानी जाती है। उनकी सलाह और अनुभव हमारे जीवन को सुलभ और सफल बनाने में सहायक होते हैं। हमें अपने बुजुर्गों का आदर और सम्मान करते हुए उनके अनुभवों से सीखते रहना चाहिए। वृद्धजन समाज के अनुभवी और ज्ञानवान स्तंभ होते हैं, जिनसे हमें जीवन के मूल्यों और संस्कारों को सीखने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि सरकार वृद्धजनों के स्वास्थ्य और भरण-पोषण के लिए कई योजनाएँ चला रही है, जिनका लाभ समाज के हर वृद्धजन को मिलना चाहिए। आयुष्मान कार्ड जैसी योजनाओं के माध्यम से उनकी चिकित्सा सुविधा को सरल और सुलभ बनाया गया है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर पूर्व संसदी सचिव डॉ. सियाराम साहू, जनपद अध्यक्ष श्रीमती इंद्राणी दिनेश चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष मनहरण कौशिक ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष डॉ. बीरेन्द्र साहू,  चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, पार्षद उमंग पाण्डेय, पवन जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ संदीप कुमार अग्रवाल, उपसंचालक समाज कल्याण श्रीमती अभिलाषा पंडा सहित जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम वृद्धजनों के लिए एक विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। इसके साथ ही, आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए, जिससे वृद्धजन स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ आसानी से उठा सकेंगे। यह पहल न केवल वृद्धजनों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने का संकेत है, बल्कि समाज में उनके प्रति सम्मान और देखभाल की भावना को भी प्रोत्साहित करती है।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK