कवर्धा विशेषक्राइम सेल
कवर्धा में चेकिंग के दौरान कार से मिली 190 किलो चांदी, बिना बिल के ले जा रहा था व्यापारी

कवर्धा। सहसपुर लोहारा थाना पुलिस ने एमसीपी (मोबाइल चेकिंग पाइंट) के दौरान एक बड़ी कार्रवाई की है। चेकिंग में रोकी गई वैगन आर कार से भारी मात्रा में चांदी के जेवर बरामद किए गए। कार चालक ने पूछताछ में अपना नाम चंदन जैन निवासी दुर्ग बताया। उसने खुद को गांधी चौक दुर्ग स्थित जे के ज्वैलर्स का संचालक बताते हुए दुर्ग से कवर्धा आने की जानकारी दी, लेकिन मौके पर वह किसी भी प्रकार के दस्तावेज या बिल प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस ने वाहन और बरामद चांदी को थाना परिसर लाकर विधिवत तौल और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में ज्वैलरी संचालक द्वारा चांदी का कुल वजन लगभग 190 किलो बताया गया है। फिलहाल पुलिस ने चांदी जब्त कर ली है और मामले में वैधानिक कार्रवाई आगे बढ़ा रही है।



