KABIRDHAM

भीषण गर्मी में वन्यप्राणियों के लिए उपलब्ध कराया जा रहा पीने का पानी

आशु चंद्रवंशी,बड़ेगौटिया/कवर्धा। जैसा की देखने में आ रहा है कि पूरे देश के साथ-साथ छ.ग. प्रदेश में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। नौतपा में लोगों का हाल बेहाल है। घर से बाहर निकलते ही आदमी पसीने से तर-बतर हो जा रहा है। ऐसे मौसम में इंसानों के साथ-साथ वन्य प्राणियों का भी यही हाल है,वन्य प्राणी जंगलों में नाले सूखने के कारण इधर-उधर भटक रहे हैं। वन्य प्राणी यत्र तत्र झरिया गड्ढे आदि की तलाश कर अपने प्यास बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।
इस भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए वन्य प्राणियों को सुलभ जल उपलब्ध करने हेतु वन विभाग के द्वारा जंगलों में सासर पीट का निर्माण कराया गया है। जिसमें टैंकरों के माध्यम से जल भरा जा रहा है। भोरमदेव अभ्यारण में ही लगभग 20 सासर पीट का निर्माण कराया गया है जिसमें जल की उपलब्धता वनकर्मियों द्वारा सुनिश्चित की जाती है। प्रत्येक सासर पीट में जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु पृथक-पृथक सासर पीट वार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस प्रकार की कार्यवाही का लाभ वन प्राणियों को प्राप्त हो रहा है और वन्य प्राणी समय-समय पर सासर पीट से जाकर जल ग्रहण भी कर रहे हैं। इसके साथ ही बांधा, मादा घाट मार्ग में मंदिर के पास हैंड पंप से प्रतिदिन पानी भर कर रखा जाता है जिसमें से बंदर एवं अन्य पक्षी जल ग्रहण करते हुए देखे जा सकते हैं।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK