CHHATTISGARHWORLD

धमतरी नगर निगम चुनाव: कांग्रेस को झटका, विजय गोलछा का नामांकन रद्द

रायपुर। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। धमतरी नगर निगम में कांग्रेस के मेयर पद के प्रत्याशी विजय गोलछा का नामांकन रद्द कर दिया गया है। इस फैसले के बाद कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, क्योंकि अब पार्टी को नए प्रत्याशी की तलाश करनी होगी। वहीं, भाजपा ने इस फैसले को अपनी जीत की ओर एक कदम बताया है।

भाजपा की आपत्ति के बाद नामांकन रद्द

भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी विजय गोलछा के खिलाफ राज्य निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। पार्टी ने उन पर नगर निगम का ठेकेदार और लाभार्थी होने का आरोप लगाया था। भाजपा का कहना था कि नियमों के मुताबिक कोई भी निगम का लाभार्थी नगर निगम चुनाव नहीं लड़ सकता। इस शिकायत पर रिटर्निंग ऑफिसर ने सुनवाई की और जांच के बाद विजय गोलछा का नामांकन निरस्त कर दिया।

29 जनवरी को दर्ज हुई थी आपत्ति

भाजपा ने 29 जनवरी को विजय गोलछा के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराई थी। इसके बाद रिटर्निंग अधिकारी ने 30 जनवरी को दोनों पक्षों को सुनवाई के लिए बुलाया। नगर निगम सभाकक्ष में करीब दो घंटे तक बहस चली, जिसमें कांग्रेस और भाजपा दोनों ने अपने-अपने पक्ष रखे। आखिरकार, निर्णायक फैसला कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ गया और उनका नामांकन रद्द कर दिया गया।

नामांकन रद्द होने के बाद कांग्रेस में मायूसी, भाजपा में खुशी

विजय गोलछा का नामांकन रद्द होने के बाद कांग्रेस खेमे में मायूसी छा गई, जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा विधायक ओंकार साहू इस फैसले के तुरंत बाद अपने समर्थकों के साथ निगम सभाकक्ष के सामने धरने पर बैठ गए और प्रशासन पर पक्षपात करने का आरोप लगाया। कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं ने भी धरना देकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

अब कांग्रेस क्या करेगी?

नामांकन रद्द होने के बाद कांग्रेस को अब अपने नए अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा करनी होगी। हालांकि, पार्टी के कई बागी उम्मीदवार पहले से ही चुनाव मैदान में हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि कांग्रेस किसी बागी को ही अपना प्रत्याशी घोषित कर सकती है।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK