कवर्धा में नाबालिग बालक से अनाचार का मामला, महिला के खिलाफ पोक्सो एक्ट में केस दर्ज

कवर्धा। कबीरधाम जिले में नाबालिग बालक के साथ अनाचार का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला आरोपी के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, नाबालिग का संपर्क सोशल मीडिया के जरिए आरोपी महिला से हुआ था। बातचीत के बाद दोनों के बीच मुलाकात होने लगी। आरोप है कि 1 मार्च 2026 को महिला ने नाबालिग को भोरमदेव रोड स्थित भुनेश्वर होटल में बुलाया, जहां उसे भावनात्मक दबाव और प्रलोभन देकर उसके साथ अनाचार किया गया।
घटना के बाद आरोपी ने नाबालिग को धमकाया, जिससे वह मानसिक दबाव में आ गया और तुरंत शिकायत दर्ज नहीं करा सका। बाद में उसने हिम्मत जुटाकर थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
मामले में कोतवाली थाना में पोक्सो अधिनियम की धारा 4 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



