CHHATTISGARHCRIME

तिल्दा में भाजपा प्रत्याशी का फिल्मी स्टाइल में अपहरण, पुलिस ने शुरू की जांच

रायपुर। तिल्दा के जनपद कार्यालय से भाजपा प्रत्याशी योगेश दास गुरु गोसाई के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जनपद क्षेत्र क्रमांक 18 से भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरने आए योगेश दास को कुछ अज्ञात लोगों ने फिल्मी अंदाज में अगवा कर लिया और फरार हो गए। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

पंचायत राजनीति से जुड़ा मामला

बताया जा रहा है कि यह मामला पचरी पंचायत की राजनीति से जुड़ा हुआ है। कई वर्षों से इस क्षेत्र में कोई नामांकन नहीं हुआ था, लेकिन इस बार योगेश दास ने चुनाव लड़ने का फैसला किया। उनके नामांकन के दौरान ही उनका अपहरण हो गया। पीड़ित पक्ष ने जनपद उपाध्यक्ष टिकेश्वर मनहरे पर इस अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस ने उसके खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भाजपा नेता पर आरोप

गौरतलब है कि आरोपी टिकेश्वर सोनू मनहरे, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री और नगर पंचायत खरोरा के चुनाव प्रभारी वेदराम मनहरे का सगा छोटा भाई है। वेदराम मनहरे पर लंबे समय से चुनावी गड़बड़ी और हिंसा में संलिप्त होने के आरोप लगते रहे हैं।

रायपुर में छोड़ा अपहृत प्रत्याशी को, आरोपी फरार

घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा विधायक गुरु खुशवंत साहेब तिल्दा पहुंचे और थाने में धरना दिया। दबाव बढ़ता देख अपहरणकर्ता योगेश दास को रायपुर में छोड़कर फरार हो गए। फिलहाल तिल्दा पुलिस ने अपहरण और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

लोकतंत्र की सुरक्षा पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले 15 वर्षों से तिल्दा नेवरा जनपद पंचायत क्षेत्र में चुनावी हिंसा की घटनाएं हो रही हैं, जिससे इच्छुक प्रत्याशियों को चुनाव लड़ने से रोका जाता है। इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश बढ़ गया है और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।

पुलिस जांच में जुटी, सख्त कार्रवाई के निर्देश

तिल्दा नेवरा थाना पुलिस ने IPC की धारा 140(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने भी निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK