KABIRDHAM

वनांचल क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल पहुंचाने भावना बोहरा की बड़ी पहल: 10 पानी टैंकरों का शुभारंभ, 42 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन

कवर्धा। पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने वनांचल व दूरस्थ क्षेत्रों में जल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों को राहत देने के उद्देश्य से आज विधायक निधि से 25 लाख रुपये की लागत से 10 पानी टैंकरों का शुभारंभ किया। इन टैंकरों के माध्यम से 11 ग्राम पंचायतों में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। इस पहल से गर्मी के मौसम में झिरिया जैसे असुरक्षित जल स्रोतों पर निर्भर सैकड़ों परिवारों को राहत मिलेगी।

विधायक भावना बोहरा ने ग्राम पंचायत बिरहुलडीह, कांदावानी, सेन्दुरखार, अमनिया, तेलियापानी लेदरा, बदना, आगरपानी, छिंदीडीह, कुई, दमगढ़ और भेलकी में 3,500 लीटर क्षमता वाले पानी टैंकरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनका संचालन स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से किया जाएगा।

वनांचल में विकास कार्यों को मिली गति

इस अवसर पर विधायक बोहरा ने ग्राम बिरहुलडीह में सामुदायिक भवन निर्माण का भूमिपूजन तथा ग्राम मजगांव में सामुदायिक भवन, सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन एवं नवनिर्मित सीसी रोड का लोकार्पण किया। इन कार्यों पर कुल 42.50 लाख रुपये की राशि खर्च की जा रही है।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

“अब वनांचल में झिरिया के पानी से मुक्ति”

विधायक बोहरा ने कहा, “पंडरिया विधानसभा के वनांचल व दूरस्थ क्षेत्रों में जल संकट की गंभीर समस्या रही है। झिरिया जैसे असुरक्षित स्रोतों से जल ग्रहण करना ग्रामीणों की मजबूरी थी। यह देखकर मुझे पीड़ा होती थी। अब टैंकरों से घर-घर स्वच्छ जल पहुंचेगा, जिससे ग्रामीणों को राहत मिलेगी, उनकी मेहनत बचेगी और वे अपने कृषि व अन्य कार्यों में अधिक समय दे सकेंगे।”

उन्होंने बताया कि कुकदुर क्षेत्र में भी शीघ्र ही पेयजल आपूर्ति के लिए टैंकरों की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही, प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत 50 किमी सड़कों का निर्माण, आवास प्लस योजना में 3,000 नए आवासों की स्वीकृति, और विभिन्न विकास योजनाएं वनांचल विकास को नई दिशा दे रही हैं।

जनता ने जताया आभार

ग्रामवासियों ने विधायक बोहरा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब सामाजिक, धार्मिक कार्यक्रमों में पानी की समस्या नहीं होगी। नियमित जलापूर्ति से उन्हें झिरिया के दूषित जल से भी मुक्ति मिलेगी, जिससे स्वास्थ्य में सुधार होगा।

“हमारा लक्ष्य—आदर्श पंडरिया विधानसभा”

भावना बोहरा ने कहा कि “जनता ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसे मैं पूरी निष्ठा से निभा रही हूँ। हमारा लक्ष्य है कि पंडरिया विधानसभा को सुविधाओं से युक्त, आदर्श और समृद्ध क्षेत्र के रूप में स्थापित करें। जन सहयोग से हम निश्चित ही अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे।”

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK