CRIMEGROUNDKABIRDHAM

गांजा तस्करी का हाईटेक तरीका बेनकाब, कंटेनर से 407 किलो नशे का माल बरामद

ओडिशा से अलीगढ़ ले जा रहे थे 4 क्विंटल से अधिक गांजा; चिल्फी में एनएच-30 पर नाकेबंदी कर पुलिस ने पकड़ा, ट्रक और मोबाइल सहित 2.29 करोड़ का माल जब्त

कवर्धा। कबीरधाम जिले के चिल्फी में पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का बड़ा मामला पकड़ा है। तस्करों ने कंटेनर ट्रक में गांजा छिपाने के लिए ड्राइवर सीट के ऊपर विशेष गोपनीय चेंबर बना रखा था। पुलिस ने इस चेंबर से 192 पैकेटों में भरा 407 किलो 330 ग्राम गांजा बरामद किया है। मामले में उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ जिले के दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 23 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कंटेनर ट्रक में भारी मात्रा में गांजा लेकर दो व्यक्ति रायपुर, कवर्धा और चिल्फी के रास्ते जबलपुर की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर चिल्फी पुलिस ने एनएच-30 पर थाना के सामने नाकाबंदी की। इसी दौरान बताए गए हुलिए का ट्रक पहुंचा, जिसे रोककर तलाशी ली गई। जांच में ड्राइवर सीट के ऊपर बने गोपनीय चेंबर से खाकी टेप में लिपटे गांजे के 192 पैकेट मिले।

सुनकीघाटी में ट्रक में भरा गया था गांजा

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान राजू यादव (27) और विकास यादव (26), दोनों निवासी ग्राम मुड़िया खेड़ा, जिला अलीगढ़ (उत्तरप्रदेश) के रूप में बताई। पुलिस के मुताबिक, दोनों 17 नवंबर को कंटेनर लेकर अलीगढ़ से निकले थे। 21 नवंबर को ओडिशा के सुनकीघाटी में ट्रक के केबिन के ऊपर बने गोपनीय चेंबर में करीब चार क्विंटल गांजा भरवाया गया था। इसके बाद वे रायपुर, कवर्धा और चिल्फी के रास्ते अलीगढ़ लौट रहे थे।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

गांजे की कीमत 2.03 करोड़ रुपए

पुलिस ने बरामद 407 किलो 330 ग्राम गांजे की अनुमानित कीमत 2 करोड़ 3 लाख 66 हजार 500 रुपए बताई है। इसके अलावा परिवहन में इस्तेमाल कंटेनर ट्रक की कीमत 26 लाख रुपए और एक रेडमी मोबाइल की कीमत 10 हजार रुपए आंकी गई है। इस तरह कुल 2 करोड़ 29 लाख 76 हजार 500 रुपए का मशरूका जब्त किया गया है।

सप्लायर और नेटवर्क की तलाश जारी

चिल्फी थाने में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 30/2026 दर्ज किया गया है। उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B)(ii)(C) और 29 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, गांजे की आपूर्ति करने वाले अन्य लोगों, तस्करी नेटवर्क और वित्तीय लेन-देन की जानकारी जुटाई जा रही है। दोनों आरोपियों को 24 नवंबर को विशेष एनडीपीएस न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

इस कार्रवाई में चिल्फी थाना पुलिस और कबीरधाम पुलिस की एएनटीएफ टीम शामिल रही। पुलिस का कहना है कि अंतरराज्यीय मार्गों पर संदिग्ध वाहनों की जांच और निगरानी जारी रहेगी।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK