BUZZKABIRDHAM

कबीरधाम में धान खरीदी शुरू, पहले दिन किसानों का फूलमाला से स्वागत; 82 क्विंटल धान बेचकर किसान ने जताई खुशी

कलेक्टर ने चार खरीदी केंद्रों का किया शुभारंभ, तौल और नमी जांची; अपर कलेक्टर ने मैनपुरी-बम्हनी केंद्रों का लिया जायजा

कवर्धा। इंतजार खत्म हुआ और रविवार से कबीरधाम जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो गई। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के पहले दिन खरीदी केंद्रों में किसानों का उत्साह देखने को मिला। कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने हरिनछपरा, बांधाटोला, खड़ौदा खुर्द और बैजलपुर धान खरीदी केंद्र पहुंचकर खरीदी का शुभारंभ किया। इस दौरान धान बेचने पहुंचे किसानों का फूलमाला पहनाकर और मुंह मीठा कराकर स्वागत किया गया।

कलेक्टर ने किसानों से चर्चा कर खरीदी प्रक्रिया और केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने तौल प्रक्रिया का निरीक्षण किया और नमी मापक मशीन से धान की गुणवत्ता की जांच भी कराई। समिति कर्मचारियों को निर्देश दिए कि तौल और नमी परीक्षण निर्धारित मापदंडों के अनुसार पारदर्शिता से करें। किसानों को पेयजल, छाया और बैठने की सुविधा मिले तथा टोकन और बारदाने की व्यवस्था में लापरवाही न हो।

बांधाटोला केंद्र में किसान ने बेचा 82 क्विंटल धान

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

खरीदी के पहले दिन बोड़ला विकासखंड के बांधाटोला केंद्र में मंडलाटोला निवासी किसान मनोज कुमार वर्मा ने 82 क्विंटल धान बेचा। उन्होंने सरकार के नए प्रावधान की जानकारी मिलने पर खुशी जताई और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

दरअसल, इस वर्ष किसानों के लिए प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान खरीदी की व्यवस्था के साथ कृषक उन्नति योजना के तहत राहत का प्रावधान भी किया गया है। पात्र किसान यदि 21 क्विंटल से कम धान बेचते हैं, तब भी सत्यापित रकबे के आधार पर निर्धारित आदान सहायता राशि के लाभ के पात्र होंगे। इससे कम उत्पादन वाले किसानों को भी राहत मिलने की उम्मीद है।

अपर कलेक्टर ने दो केंद्रों का किया निरीक्षण

खरीदी के पहले दिन अपर कलेक्टर आरपी आचला ने मैनपुरी और बम्हनी धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने समिति प्रबंधकों से खरीदी की तैयारियों की जानकारी ली और तौल, नमी परीक्षण तथा किसानों के लिए जरूरी सुविधाओं को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश

कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी किसानों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। उनकी उपज का उचित मूल्य समय पर उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि केंद्रों में किसानों को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े और खरीदी से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं पारदर्शी तरीके से संचालित हों।

बोड़ला नगर पंचायत अध्यक्ष विजय पाटिल, पूर्व अध्यक्ष डॉ. रूपनाथ मानिकपुरी, एसडीएम आशुतोष शर्मा, उप पंजीयक पात्रे, खाद्य अधिकारी चंद्रशेखर देवांगन सहित जनप्रतिनिधि और किसान इस दौरान मौजूद रहे।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK