कवर्धा। वन अधिकार पट्टा बनवाने का झांसा देकर ग्रामीणों से 2.10 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में झलमला पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर फर्जी और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर ग्रामीणों को देने का आरोप है। पुलिस ने उसके कब्जे से फर्जी दस्तावेजों की प्रतियां जब्त की हैं।
पुलिस के अनुसार ग्राम अंजना निवासी पंछू सिंह धुर्वे ने शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव के ही राजेन्द्र धुर्वे (36) ने उसके और उसकी पत्नी के नाम वन अधिकार पट्टा बनवाने के नाम पर 1 लाख रुपए लिए थे। आरोपी द्वारा दिया गया पट्टा लेकर पंछू सिंह केसीसी ऋण और खाद लेने सोसायटी पहुंचा, तब दस्तावेज के फर्जी होने की जानकारी मिली।
जांच में सामने आया कि आरोपी ने संतोष धुर्वे से 60 हजार और चमर सिंह कुशरे से 50 हजार रुपए भी वन अधिकार पट्टा बनवाने के नाम पर लिए थे। इस तरह तीन लोगों से कुल 2.10 लाख रुपए लेने की जानकारी पुलिस जांच में सामने आई।
वन विभाग से सत्यापन कराया तो रिकॉर्ड ही नहीं मिला
पुलिस ने संबंधित वन अधिकार पट्टों का वन विभाग, कवर्धा से सत्यापन कराया। जांच में इन पट्टों का विभागीय रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं मिला और दस्तावेज फर्जी एवं कूटरचित पाए गए।
📰 स्थानीय खबरें
•
🚨 क्राइम
•
🏛️ राजनीति
•
🎓 शिक्षा
•
🌾 किसान
•
💼 कारोबार
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को फर्जी पट्टा तैयार करने में एक अन्य व्यक्ति के शामिल होने की जानकारी दी। उसके पास रखी फर्जी दस्तावेजों की प्रतियां भी पुलिस ने जब्त की हैं।
झलमला पुलिस ने आरोपी राजेन्द्र धुर्वे पिता छत्तर सिंह धुर्वे, निवासी अंजना को 3 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जिला जेल कबीरधाम भेज दिया। मामले में थाना झलमला में अपराध क्रमांक 14/2026 के तहत बीएनएस की धारा 318(4), 338 और 336(3) में कार्रवाई की गई है।
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।