CRIMEKABIRDHAM

शराब तस्करी पर एक्शन : 3 आरोपी धराए, 45.60 हजार का माल जब्त

कवर्धा। कबीरधाम जिले के पंडरिया क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12.600 बल्क लीटर शराब और एक मोटरसाइकिल समेत कुल 45,600 रुपये का मशरूका जब्त किया है।

पुलिस के मुताबिक ग्राम पेड्रीखुर्द-दलपुरवा चौक में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर कार्रवाई की गई। इस दौरान कन्हैया पिता नंदकिशोर तिवारी (30), राजन पिता विजय मिश्रा (24) और अमरदास पिता पनेश गोयल (32), सभी निवासी अमलडीहा, थाना पंडरिया को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से 5,600 रुपये कीमत की 12.600 बल्क लीटर शराब और 40,000 रुपये कीमत की मोटरसाइकिल क्रमांक CG-28-R-1690 जब्त की गई। मामले में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की गई है।

इधर जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी शराब से जुड़े मामलों में कार्रवाई की गई। 1 अक्टूबर को आबकारी एक्ट के तहत कुल 13 प्रकरण दर्ज कर 15 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनमें सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन और लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने के मामले शामिल हैं। कवर्धा, लोहारा, रणवीरपुर, पिपरिया, पांडातराई, कुंडा और दामापुर क्षेत्रों में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK