कवर्धा विशेषचर्चा में हैछत्तीसगढ़ प्रादेशिकहाईलाइट्स

मोदी सरकार के 12 साल पर सियासत तेज, भूपेश के बयान पर बीजेपी का पलटवार

रायपुर। केंद्र में प्रधानमंत्री सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर छत्तीसगढ़ में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी जहां इसे उपलब्धियों का कार्यकाल बता रही है, वहीं कांग्रेस महंगाई, बेरोजगारी और परीक्षाओं में गड़बड़ी जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को घेर रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने मोदी सरकार के 12 साल के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश में महंगाई चरम पर है और पेट्रोल-डीजल की कीमतों से आम जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि खाद और बीज की किल्लत बनी हुई है, जबकि NEET और अन्य परीक्षाओं में गड़बड़ियों के मामलों पर भी सरकार जवाब नहीं दे रही।

भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा को हमेशा वही याद आते हैं जो सवाल उठाते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा जो सपने देख रही है, वे पूरे होने वाले नहीं हैं।

इधर भूपेश बघेल के बयान पर भाजपा ने भी तीखा पलटवार किया है। राजनांदगांव सांसद और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा जो भी सपना देखती है, वह पूरा होकर रहता है। उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान हुए कथित घोटालों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा ने जिन लोगों के खिलाफ सवाल उठाए, वे बाद में जेल गए।

संतोष पांडे ने समीर बिश्नोई, सौम्या चौरसिया, सूर्यकांत तिवारी, अनिल टुटेजा और रानू साहू का नाम लेते हुए कहा कि भाजपा ने उनके कथित कारनामों को पहले ही देखा था और बाद में कार्रवाई हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में कई घोटाले हुए और आने वाले समय में और भी खुलासे हो सकते हैं।

मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच बयानबाजी का दौर लगातार तेज होता नजर आ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe