कवर्धा विशेषछत्तीसगढ़ प्रादेशिक

पंडरिया में स्कूलों के उन्नयन की मांग, विधानसभा में शिक्षा से लेकर पर्यटन व किसान योजनाओं तक उठाए मुद्दे

रायपुर/कवर्धा। छत्तीसगढ़ विधानसभा में स्कूल शिक्षा विभाग के बजट पर चर्चा के दौरान पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का मुद्दा उठाया। उन्होंने पंडरिया विधानसभा के ग्रामीण, वनांचल और आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में स्कूलों के उन्नयन, नई शाला भवनों के निर्माण और शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार की मांग की।

विधानसभा में बोलते हुए उन्होंने कहा कि दूरस्थ इलाकों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए स्कूलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना जरूरी है। कई जगह स्कूल भवनों की स्थिति जर्जर है और छात्राओं के लिए शौचालयों की स्थिति भी ठीक नहीं है। उन्होंने हाई स्कूलों को हायर सेकेंडरी में अपग्रेड करने, कन्या हाई स्कूल की स्थापना और छात्राओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग रखी।

पर्यटन विकास पर भी उठाया सवाल

विधायक बोहरा ने पंडरिया क्षेत्र में पर्यटन स्थलों के विकास का मुद्दा भी सदन में उठाया। उन्होंने पूछा कि पंडरिया विधानसभा में कितने पर्यटन स्थल चिन्हित किए गए हैं और उनके विकास के लिए कितनी राशि स्वीकृत हुई है।

सरकार की ओर से दिए गए जवाब में बताया गया कि छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पंडरिया क्षेत्र में पारस नगर बकेला को पर्यटन स्थल के रूप में चिन्हित किया है। हालांकि वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 में यहां किसी नए पर्यटन स्थल के विकास के लिए राशि स्वीकृत नहीं की गई है। वहीं कुकदूर क्षेत्र के भैंसाओदार जलप्रपात को अभी पर्यटन स्थल के रूप में चिन्हित नहीं किया गया है। जिला प्रशासन से प्रस्ताव मिलने के बाद नए पर्यटन स्थलों के चयन पर विचार किया जाएगा।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें 🚨 क्राइम 🏛️ राजनीति 🎓 शिक्षा 🌾 किसान 💼 कारोबार

आदिवासी युवाओं के लिए स्वरोजगार योजनाएं

कबीरधाम जिले में आदिवासी युवाओं के लिए संचालित आजीविका योजनाओं को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में बताया गया कि विभाग की ओर से आदिवासी स्वरोजगार बैंक प्रवर्तित योजना, बीएससी नर्सिंग में निःशुल्क अध्ययन, हॉस्पिटैलिटी व होटल मैनेजमेंट प्रशिक्षण और वाहन चालक प्रशिक्षण जैसी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

वित्तीय वर्ष 2024-25 में इन योजनाओं के तहत पंडरिया क्षेत्र के 14 और कवर्धा क्षेत्र के 29 सहित कुल 43 आदिवासी युवाओं को लाभ मिला है।

जिले में 1.14 लाख किसान क्रेडिट कार्ड धारक

किसान क्रेडिट कार्ड योजना को लेकर सरकार ने बताया कि 31 दिसंबर 2025 की स्थिति में कबीरधाम जिले में 1,14,992 किसान क्रेडिट कार्ड धारक हैं। वर्ष 2024-25 में 96,662 और 2025-26 में 99,227 किसानों को कृषि ऋण का लाभ मिला है। लंबित आवेदन नहीं हैं।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत वर्ष 2025-26 में 5,08,388 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 4,99,537 आवेदन स्वीकृत किए गए, जबकि 191 आवेदन अपात्र पाए गए।

दो वर्षों में 20 लाख से ज्यादा पशुओं का टीकाकरण

पशु टीकाकरण कार्यक्रम को लेकर दिए गए जवाब में बताया गया कि कबीरधाम जिले में वर्ष 2023-24 में 9,41,560 और 2024-25 में 11,43,168 पशुओं का टीकाकरण किया गया है। विभाग का कहना है कि भविष्य में शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए टीकाकरण दल बनाकर गांवों में अभियान चलाया जाएगा।

विधानसभा में उठाए गए इन सवालों के बाद पंडरिया क्षेत्र की शिक्षा, पर्यटन, कृषि और पशुपालन से जुड़े मुद्दे एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK