KABIRDHAM

पंडरिया में होली मिलन समारोह: विधायक भावना बोहरा ने महिला मोर्चा संग खेली होली

कवर्धा। रंगों के पर्व होली से पहले पंडरिया में महिला मोर्चा द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में विधायक भावना बोहरा ने महिला कार्यकर्ताओं के साथ उत्साह और उल्लास के साथ होली खेली और क्षेत्रवासियों को अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुईं। रंग-गुलाल के बीच आयोजित समारोह में सामाजिक एकता और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। विधायक भावना बोहरा ने कहा कि इस तरह के आयोजन सामूहिक एकता और सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी भूमिका निभा रही हैं और पंडरिया विधानसभा में भी विकास के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भागीदारी कर रही हैं।

उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि ड्रोन दीदी और महतारी वंदन जैसी योजनाएं महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रही हैं। महिला सुपोषण, सुरक्षा, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बेटियों की शिक्षा के लिए निःशुल्क बस और लक्ष्य कोचिंग जैसी पहल से उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।

विधायक ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भावना और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। होलिका दहन हमें नकारात्मकता को त्यागकर सकारात्मक मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने पंडरिया विधानसभा के लोगों से अपील की कि वे इस पर्व को उमंग और भाईचारे के साथ मनाएं।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

समारोह में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष विजय लक्ष्मी तिवारी, जिला महामंत्री नीतू शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष मंजुला देवी कुर्रे, जनपद पंचायत अध्यक्ष नंदिनी साहू सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK