कवर्धा विशेष

लोहारा में जिला स्तरीय एफएलएन मेला, 3 से 6 वर्ष के बच्चों के मानसिक विकास पर जोर

कवर्धा। जिला कबीरधाम में ‘अंगना में शिक्षा’ कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय एफएलएन (FLN) मेले का आयोजन लोहारा के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम में प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा और 3 से 6 वर्ष के बच्चों के मानसिक व शारीरिक विकास पर विशेष फोकस रखा गया।

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजा और स्वागत गीत से हुई। इसके बाद अतिथियों का उद्बोधन हुआ। कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। महिला एवं बाल विकास विभाग तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बच्चों की परवरिश और प्रारंभिक शिक्षा से जुड़े विषयों पर प्रदर्शन और गतिविधियां प्रस्तुत कीं।

मेले में बच्चों के लिए काउंटर सपोर्ट कार्ड वितरण, संकलन प्रपत्र भरना, संतुलन बनाकर चलना, कूदना, पेपर फोल्डिंग, मिलान करना, रंग पहचान, वर्गीकरण, कम-ज्यादा की समझ, चित्र वाचन, अंग पहचान, जोड़-घटाव और भाषा विकास से जुड़ी गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया। अतिथियों ने विभिन्न स्टॉल का अवलोकन कर व्यवस्थाओं की सराहना की।

कार्यक्रम में डीएमसी श्रीवास्तव, एपीसी कौशिक, सहसपुर लोहारा की महिला पार्षद, महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर सहित एसआरजी, डीआरजी और विभिन्न ब्लॉकों के बीआरजी सदस्य उपस्थित रहे।

इस दौरान माताओं के लिए कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई और विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही एसआरजी और डीआरजी सदस्यों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य प्रारंभिक बाल्यावस्था में बच्चों के सर्वांगीण विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाना और आंगनबाड़ी केंद्रों की गतिविधियों को सुदृढ़ करना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading