कवर्धा। पत्रकार संजय यादव पर हुए हमले के मामले में आखिरकार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पत्रकार संगठनों द्वारा किए गए विरोध-प्रदर्शन और चेतावनी के बाद प्रशासन हरकत में आया। पुलिस ने आरोपी संदीप गुप्ता और गणेश गुप्ता को हिरासत में लेकर भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2), 351(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है।
डीएसपी कृष्णा चंद्राकर ने बताया कि प्रार्थी संजय यादव द्वारा दिए गए आवेदन पर की गई जांच प्रथम दृष्टया सही पाई गई है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज से भी घटना की पुष्टि हुई, जिसके आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिसम्मत कार्यवाही की जा रही है।
गौरतलब है कि पत्रकारों ने इस प्रकरण को लेकर लगातार आवाज उठाई थी और चेतावनी दी थी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वे अनिश्चितकालीन आंदोलन और चक्का जाम करेंगे। पत्रकारों का कहना था कि पत्रकार पर हमला लोकतंत्र पर सीधा प्रहार है और चौथा स्तंभ कभी चुप नहीं बैठेगा।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अब पत्रकार संगठनों ने राहत की सांस ली है, लेकिन वे अभी भी यह मांग कर रहे हैं कि क्षीरपानी वाटर बॉटल और एस.जी. मसाला उद्योग की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
📰 स्थानीय खबरें
•
🚨 क्राइम
•
🏛️ राजनीति
•
🎓 शिक्षा
•
🌾 किसान
•
💼 कारोबार
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।