कवर्धा। कबीरधाम जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र के ग्राम खैरवारकला में एक नाबालिग लड़की की हत्या ने सनसनी फैला दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किशोरी घर में अकेली थी, इसी दौरान उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतका का शव घर के कोठार में मिला, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बताया कि शव की स्थिति और गले पर मिले गहरे निशान इस ओर इशारा करते हैं कि साबर जैसे धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई है। मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और हर पहलू से जांच की जा रही है।
संदेह के आधार पर दो व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है, हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। गांव में इस दिल दहला देने वाली वारदात को लेकर दहशत का माहौल व्याप्त है।
पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। मृतका के शव का पीएम रिपोर्ट आने के बाद हत्या की असली वजह और प्रयोग किए गए हथियार की पुष्टि होने की संभावना जताई जा रही है।
📰 स्थानीय खबरें
•
🚨 क्राइम
•
🏛️ राजनीति
•
🎓 शिक्षा
•
🌾 किसान
•
💼 कारोबार
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।