20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए धरा गया पुटपुरा निवासी बालमुकुंद राठौर
जांजगीर-चांपा। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर की टीम ने गुरुवार दोपहर बड़ी कार्रवाई करते हुए पटवारी बालमुकुंद राठौर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पटवारी पर आरोप है कि उसने एक ज़मीन प्रकरण में बहन का नाम हटाने के एवज में फरियादी से पैसे की मांग की थी।
जानकारी के मुताबिक, पुटपुरा निवासी पटवारी बालमुकुंद राठौर ने सत्येंद्र कुमार राठौर से उसकी जमीन के दस्तावेज़ों से बहन का नाम हटाने के लिए 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। इससे परेशान होकर सत्येंद्र ने इसकी शिकायत ACB बिलासपुर से की।
शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे ACB टीम जांजगीर पहुंची और सत्येंद्र को कैमिकल लगे नोट देकर पटवारी के पास भेजा। जैसे ही बालमुकुंद राठौर ने नोट स्वीकार किए, टीम ने दबिश देकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। पानी में हाथ डुबोते ही नोटों पर लगा कैमिकल सक्रिय हो गया और रिश्वत की पुष्टि हो गई।
📰 स्थानीय खबरें
•
🚨 क्राइम
•
🏛️ राजनीति
•
🎓 शिक्षा
•
🌾 किसान
•
💼 कारोबार
फिलहाल आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई जारी है। उसे जांजगीर जिला न्यायालय में पेश किया जाएगा। ACB की इस कार्यवाही से जिले के अन्य विभागीय अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया है।
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।