कवर्धा विशेषक्राइम सेल

कबीरधाम पुलिस को बड़ी कामयाबी – ट्रक के गुप्त चैंबर से 120 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

कवर्धा। जिले की चिल्फी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी पर करारा प्रहार करते हुए एक ट्रक के गुप्त चैंबर से 120 किलो गांजा बरामद कर दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस बड़ी कार्यवाही ने नशे के कारोबार में लगे गिरोहों को तगड़ा झटका दिया है।

यह सफलता पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (आईपीएस) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल व पंकज पटेल के मार्गदर्शन और डीएसपी संजय ध्रुव के पर्यवेक्षण में मिली। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना चिल्फी की टीम ने त्वरित घेराबंदी कर ट्रक क्रमांक RJ 14 GG 9595 को रोका। गहन जांच में ट्रक के केबिन और ट्रॉली के बीच एक बारीकी से बनाए गए गुप्त चैंबर से 115 पैकेटों में करीब 120 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया।

गिरफ्तार तस्करों के नाम –

  1. अकरम खान, पिता बशीट खान, उम्र 37 वर्ष, निवासी – हरनावदा पिया, थाना पिड़ावा, जिला झालावाड़ (राजस्थान)
  2. पप्पु सिंह, पिता हरी सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी – हरनावदा पिया, थाना पिड़ावा, जिला झालावाड़ (राजस्थान)

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे गांजा को उड़ीसा से राजस्थान के कोटा शहर ले जा रहे थे। तस्करी को छिपाने के लिए ट्रक में बड़ी ही चालाकी से गुप्त चैंबर तैयार किया गया था।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें 🚨 क्राइम 🏛️ राजनीति 🎓 शिक्षा 🌾 किसान 💼 कारोबार

इस कार्रवाई में विशेष भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मी –
निरीक्षक उमाशंकर राठौर, सउनि बीरबल साहू, आरक्षक इरफान खान, आंसू तिवारी, पप्पू पनागर, सुनील मेरावी, अजय चंद्रवंशी, सुभाष नौरंगे और हरजेंद्र रात्रे की सतर्कता और पेशेवर कार्रवाई की सराहना की गई है।

पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि जिले में नशे के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है और इस तरह की कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि नशे के विरुद्ध इस मुहिम में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

यह कार्रवाई न केवल नशे के सौदागरों के खिलाफ एक कड़ा संदेश है, बल्कि समाज को सुरक्षित और नशा मुक्त बनाने की दिशा में एक ठोस कदम भी।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK