CHHATTISGARH

पूर्व विधायक शैलेश पांडेय को मिली जान से मारने की धमकी, 20 लाख की फिरौती मांगी

परिचित अधिकारी की बेटी को उठवा लेने की भी चेतावनी, पुलिस जांच में जुटी

बिलासपुर। शहर के पूर्व विधायक शैलेश पांडेय को एक अज्ञात कॉलर ने जान से मारने की धमकी दी है। कॉल करने वाले ने न केवल 20 लाख रुपये की फिरौती की मांग की, बल्कि परिचित अधिकारी मंजू पांडेय की दिल्ली में पढ़ने वाली बेटी को उठवा लेने की धमकी भी दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्व विधायक ने तत्काल सकरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पत्नी ने उठाया कॉल, कॉलर ने दी सीधी धमकी

घटना बुधवार दोपहर करीब 11.45 बजे की है। सकरी थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के अनुसार, पूर्व विधायक के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया, जिसे उनकी पत्नी ऋतु पांडेय ने रिसीव किया। कॉल करने वाले ने शैलेश पांडेय से बात करने की बात कही। जब उन्होंने फोन लिया, तो सामने वाले ने खुद को बदमाश बताते हुए सीधे जान से मारने की धमकी दे डाली। इसके साथ ही उसने यह भी कहा कि अगर रकम नहीं दी गई, तो उनकी परिचित अधिकारी की बेटी को दिल्ली से उठवा लिया जाएगा।

अभद्रता और गाली-गलौज, तत्काल दर्ज कराई शिकायत

पूर्व विधायक ने बताया कि कॉलर ने बातचीत के दौरान अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया और उन्हें लगातार धमकाता रहा। जब उन्होंने उसे अपनी पहचान और सामाजिक दायित्वों की जानकारी दी, तब भी वह रुकने को तैयार नहीं था। शैलेश पांडेय ने तत्काल इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी एसएसपी रजनेश सिंह को दी और फिर सकरी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

दिल्ली का निकला नंबर, साइबर सेल जांच में जुटी

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कॉलर का मोबाइल नंबर दिल्ली का है। वहीं, जिन अधिकारी की बेटी के अपहरण की धमकी दी गई है, वह छात्रा वर्तमान में बिलासपुर में ही मौजूद है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि धमकी देने वाले ने पूर्व विधायक को ही क्यों निशाना बनाया और फिरौती की रकम क्यों मांगी गई। मामले की जांच में साइबर सेल की मदद ली जा रही है।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK