CHHATTISGARH

“स्वास्थ्य व्यवस्था या भ्रष्टाचार का सीरियल? गरियाबंद अस्पताल में ‘सुशासन तिहार’ का असली ड्रामा!…”

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में इन दिनों एक अद्भुत सरकारी नाटक चल रहा है नाम है “सुशासन तिहार 2025” और इसकी थीम है : “अगर शिकायत करो, तो जांच उन्हीं से करवाओ जिनपर आरोप हैं ताकि भ्रष्टाचार नहाए, पोंछे और फूलों की माला पहन कर वापस ड्यूटी पर लौटे!”

शिकायतकर्ता डॉ. राजेन्द्र बिनकर ने किया सिस्टम की लुंगी खींचने का पाप अब पूरे अस्पताल में पसीना : डॉ. बिनकर ने शिकायत की — कि गरियाबंद जिला अस्पताल में कुछ डॉक्टर ऐसे भी हैं जो अस्पताल को ‘Netflix’ की तरह समझते हैं कभी-कभी लॉग इन करो, सब्सक्रिप्शन चालू रहे बस!’ डॉ. महावीर गुप्ता और डॉ. निशा नवरत्न का नाम आया जिनका शेड्यूल “हाजिरी दो, तनख्वाह लो, और फिर महीने भर दर्शन मत दो” जैसा बताया गया।

लेकिन असली मज़ा तो तब आया जब… जांच सौंप दी गई उसी सिस्टम को, जिसकी चुप्पी ने इन घोटालों को सरकारी गहना बना दिया था :

  • जांच ऐसे हो रही है जैसे चोरी की रिपोर्ट उसी चोर के मामा के पास दर्ज हो और मामा बोले, ‘बेटा शरीफ है, थोड़ा उधार लेता है बस!’…

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और सिविल सर्जन जिनकी निगरानी में ये पूरा ‘हाजिरी तमाशा’ चल रहा था अब खुद ही जांच के प्रभारी हैं।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार
  • वाह रे व्यवस्था, तेरा न्याय भी तुझी से शर्मिंदा है!
  • यहाँ ‘साक्ष्य’ पसीने में बह रहे हैं और ‘जवाबदेही’ AC ऑफिस में छुट्टी पर गई है।

डॉ. निशा नवरत्न : अस्पताल में कम, किंवदंती में ज़्यादा ; हर महीने आती हैं जैसे “फुल मून”

मरीजों को न इलाज मिलता है, न डॉक्टर का दर्शन। लेकिन सरकार को सिर्फ ये दिखता है कि “हाजिरी रजिस्टर में चिड़िया बैठी या नहीं!” शायद अगली बार मरीजों को भी ‘चिड़िया बैठाने का प्रशिक्षण’ देकर खुद ही इलाज करने को कह दिया जाएगा!

सुशासन का नया फार्मूला: “ताली बजाओ, शिकायत दबाओ, भ्रष्टाचार सजाओ!”

  • जिन डॉक्टरों को नौकरी से बर्खास्त किया जाना चाहिए, उन्हें अस्पताल में VIP ट्रीटमेंट मिल रहा है।
  • जिन्होंने शिकायत की, उनसे पूछा जा रहा है “आपको इतनी फुर्सत कैसे मिल गई?”
  • शायद अगली बार फरियादी को ही जेल भेज दिया जाएगा क्योंकि “सिस्टम को परेशान करना एक गंभीर अपराध है!”

विधायक आए, डॉक्टर गायब मिले, रिपोर्ट बनी और फिर सबने मिलकर चाय पी ली : नेताओं की औचक निरीक्षण वाली फोटो खिंचवाई गई। डॉक्टर अनुपस्थित पाए गए। कलेक्टर को कार्रवाई का निर्देश भी दिया गया। लेकिन उस आदेश की फाइल शायद अब ग्रीनटी पी रही है और सिस्टम कह रहा है, “Let it chill, bro!”

जनता के सवाल अब लाउडस्पीकर से चिल्ला रहे हैं :

  • क्या गरियाबंद अस्पताल इलाज के लिए है या सरकारी वेतन ‘स्नैच’ पॉइंट?
  • क्या सुशासन तिहार का मतलब है — सिर्फ बैनर, पर्चे, झूठे आंकड़े और ठंडी फाइलें?
  • क्या जांच का मतलब सिर्फ दिखावा और आरोपियों को ‘क्लीन चिट’ का सरकारी तोहफा है?

गरियाबंद मॉडल: शासन में घोटाले, जाँच में हमजोली और जनता के नाम पर ताली : यहां सुशासन तिहार एक प्रहसन है जिसमें डॉक्टर अभिनय करते हैं, अफसर निर्देशन करते हैं और जनता हॉल में रोती है।

पर ध्यान रहे “यह फिल्म रीयलिटी पर आधारित है, कोई फिक्शन नहीं!”

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK