कवर्धा। शिक्षा के क्षेत्र में समर्पण और समयबद्ध प्रशासनिक व्यवस्था का सुंदर उदाहरण आज तब देखने को मिला, जब विकासखंड कवर्धा के प्राथमिक शाला बहरमुड़ा में पदस्थ प्रधानपाठक कोमल प्रसाद टंडन को उनके सेवानिवृत्ति के दिन ही पेंशन भुगतान आदेश (PPO) प्रदान किया गया। यह व्यवस्था जिला शिक्षा अधिकारी वाई. डी. साहू और विकासखंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार जायसवाल के नेतृत्व में संभव हो पाई है।
श्री टंडन ने अपने 41 वर्षों की सेवा में अनुशासन, समर्पण और शैक्षिक गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। बच्चों के प्रति उनका व्यवहार हमेशा प्रेरणादायक रहा। सेवानिवृत्ति के इस अवसर पर उन्हें तत्काल पेंशन आदेश प्रदान किया जाना केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि उनके समर्पण को दिया गया सम्मान है।
इस प्रेरक क्षण पर श्रीमती माया कसार, दीपक बर्वे, दीनानाथ चंद्रवंशी, लक्ष्मी पैकरा, संतोष चंद्रवंशी सहित विद्यालय स्टाफ एवं शिक्षकों ने गहरी खुशी और संतोष व्यक्त किया। सभी ने इसे एक नई परंपरा की शुरुआत बताया, जिससे सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मान और प्रशासनिक सहयोग का भावनात्मक संबल प्राप्त होता है।
“समय पर सम्मान, सेवा का सम्मान”—यह सिद्धांत अब कवर्धा शिक्षा विभाग की पहचान बन रहा है।
📰 स्थानीय खबरें
•
🚨 क्राइम
•
🏛️ राजनीति
•
🎓 शिक्षा
•
🌾 किसान
•
💼 कारोबार
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।