KABIRDHAM

हाई स्कूल एवं प्राथमिक शालाओं की परीक्षाओं का हुआ औचक निरीक्षण

कवर्धा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2025 के अंतर्गत कक्षा 10वीं की सामाजिक विज्ञान परीक्षा का सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के उड़नदस्ता दल क्रमांक-02 द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण दल का नेतृत्व सहायक संचालक यू.आर. चंद्राकर ने किया। दल में डीएमसी नकुल पनागर, एम.आई.एस. प्रशासक सतीश यदु एवं व्याख्याता भगवती हठीले शामिल थे। निरीक्षण के दौरान कवर्धा विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्हनी, सहसपुर लोहारा विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दानीघठोली एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर का दौरा किया गया।

इसी क्रम में कक्षा 5वीं की केंद्रीकृत मूल्यांकन परीक्षा के प्रथम प्रश्नपत्र (गणित) का भी निरीक्षण किया गया। इसके तहत शासकीय प्राथमिक शाला धमकी एवं शासकीय प्राथमिक शाला मुंगेलीडीह का दौरा कर परीक्षाओं की स्थिति का जायजा लिया गया।

बोड़ला विकासखंड में भी हुआ निरीक्षण

बोड़ला विकासखंड में भी कक्षा 5वीं एवं 8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा के पहले दिन विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी हरिकृष्ण नायक, शेखर राजपूत एवं मधुलता यादव ने प्राथमिक शाला मिनमिनया मैदान, प्राथमिक शाला बीसनपूरा, प्राथमिक शाला राजा नवांगांव एवं प्राथमिक शाला छपरी में संचालित कक्षा 5वीं की परीक्षा का आकस्मिक निरीक्षण किया।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

इसके अलावा, उड़नदस्ता दल ने शासकीय हाई स्कूल राजा नवांगांव में कक्षा 10वीं की सामाजिक विज्ञान परीक्षा का भी निरीक्षण किया। इस दौरान व्याख्याता नमिता नामदेव भी उपस्थित रहीं।

सुव्यवस्थित परीक्षा, नकलमुक्त माहौल

निरीक्षण के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षाएं सुचारू, सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण माहौल में संचालित पाई गईं। परीक्षा केंद्रों में पेयजल, प्रसाधन एवं बैठने की समुचित व्यवस्था उपलब्ध थी। वहीं, निरीक्षण के दौरान किसी भी परीक्षा केंद्र में नकल का कोई मामला सामने नहीं आया।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK