कवर्धा। प्रधानमंत्री इंटरशिप योजना के तहत कबीरधाम जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को देश की 500 प्रतिष्ठित कंपनियों में कार्य करने का सुनहरा अवसर मिल रहा है। 21 से 24 वर्ष के बेरोजगार युवाओं के लिए शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य कौशल विकास और रोजगार के अवसर प्रदान करना है।
ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ
कबीरधाम जिले में इस योजना के तहत ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ कर दिया गया है। शासकीय पॉलीटेक्निक कबीरधाम, ग्राम महराजपुर, विकासखंड बोड़ला में निःशुल्क पंजीकरण के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। पंजीकरण प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है, और इच्छुक उम्मीदवार 31 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
आवेदन के लिए निम्नलिखित दस्तावेज अनिवार्य हैं: ✅ आधार कार्ड ✅ शैक्षिक योग्यता की अंकसूची (10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक) ✅ प्रमाणपत्र ✅ आधार से लिंक्ड बैंक खाता (पासबुक का प्रथम पृष्ठ) ✅ आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर
आवेदन लोक सेवा केंद्र या मोबाइल के माध्यम से भी किया जा सकता है।
📰 स्थानीय खबरें
•
🚨 क्राइम
•
🏛️ राजनीति
•
🎓 शिक्षा
•
🌾 किसान
•
💼 कारोबार
निःशुल्क पंजीकरण शिविर की व्यवस्था
शासकीय पॉलीटेक्निक कबीरधाम, ग्राम महराजपुर, विकासखंड बोड़ला में 20 मार्च से 31 मार्च 2025 तक निःशुल्क पंजीकरण शिविर आयोजित किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार कार्यालयीन समय में वहां जाकर आवेदन कर सकते हैं।
संपर्क सूत्र
अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है: 📞 8103599208, 9981373136
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।