CHHATTISGARHKABIRDHAM

विधानसभा में गूंजे पंडरिया विधायक भावना बोहरा के सवाल, श्रमिकों, जल जीवन मिशन और अवैध ठेकेदारी पर मांगे जवाब

रायपुर | छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र के दौरान पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने श्रमिकों के प्रशिक्षण, निजी उद्योगों में बिना लाइसेंस कार्यरत ठेकेदारों, जल जीवन मिशन और भूजल दोहन जैसे अहम जनहित के मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा।

श्रमिकों के पंजीयन और योजनाओं का लाभ

भावना बोहरा ने पूछा कि 15 फरवरी 2025 तक कबीरधाम जिले में श्रमिकों के पंजीयन की स्थिति क्या है? इस पर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने बताया कि—

  • भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में 17,216 आवेदन मिले, जिनमें से 13,868 पंजीकृत हुए और 3,348 आवेदन निरस्त हुए।
  • असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल में 433 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 370 पंजीकृत और 63 निरस्त हुए।
  • संगठित क्षेत्र में 232 श्रमिकों का पंजीयन हुआ।
  • मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के तहत 706 श्रमिकों को लाभ मिला, जबकि अन्य श्रम कल्याण योजनाओं से भी हजारों श्रमिक लाभान्वित हुए।
  • श्रमिकों के प्रशिक्षण के लिए किसी भी मंडल द्वारा कोई राशि आवंटित नहीं की गई।

रायपुर के उद्योगों में बिना लाइसेंस काम कर रहे ठेकेदार

विधायक बोहरा ने रायपुर जिले के उरला और सरोरा स्थित इस्पात उद्योगों में बिना लाइसेंस कार्यरत ठेकेदारों की जानकारी मांगी।
मंत्री ने बताया कि—

  • गणपति इस्पात प्रा. लि. (उरला, रायपुर) में 3 ठेकेदार बिना अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) के कार्यरत, जिनके अधीन 150 श्रमिक कार्यरत हैं।
  • नवदुर्गा इस्पात और श्री लक्ष्मीनारायण रियल इस्पात की जानकारी उपलब्ध नहीं है।
  • कृष्णा आयरन स्ट्रिप्स एण्ड ट्यूब्स प्रा. लि. (सरोरा, रायपुर) में 2 ठेकेदार बिना लाइसेंस काम कर रहे, जिनके अधीन 40 श्रमिक कार्यरत हैं।

जल जीवन मिशन: पांडातराई में नहीं हुआ कोई काम

विधायक ने नगर पंचायत पांडातराई में जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन विस्तार और जल आपूर्ति की स्थिति पर सवाल उठाया।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार
  • उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने स्पष्ट किया कि जल जीवन मिशन केवल ग्रामीण क्षेत्र के लिए है, इसलिए नगर पंचायत पांडातराई में पाइपलाइन विस्तार या जल आपूर्ति का कोई कार्य नहीं किया गया।

कबीरधाम में भूजल दोहन पर सवाल

भावना बोहरा ने पूछा कि कबीरधाम जिले में कितने उद्योगों ने ट्यूबवेल के माध्यम से भूगर्भ जल दोहन के लिए अनुमति ली है?

  • जवाब में उपमुख्यमंत्री ने बताया कि कबीरधाम जिले में किसी भी उद्योग को भूजल दोहन की अनुमति नहीं दी गई।

भावना बोहरा ने सरकार को घेरा

विधानसभा में अपने सवालों से विधायक भावना बोहरा ने श्रमिकों की स्थिति, उद्योगों में अवैध ठेकेदारी, जल जीवन मिशन में नगर पंचायतों की अनदेखी और भूजल दोहन जैसे अहम मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
उनका कहना था कि सरकार को इन मामलों में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाना चाहिए।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK