कवर्धा। आबकारी विभाग ने अंतर्राज्यीय शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आयशर प्रो 3019 ट्रक (RJ11GC2927) से 4770 बल्क लीटर (कुल 26,500 पाव) अवैध शराब जब्त की। जब्त मदिरा में मध्य प्रदेश में बिक्री हेतु निर्धारित देशी शराब और गोवा स्पेशल व्हिस्की शामिल है, जिसकी कुल बाजार कीमत 25.05 लाख रुपये आंकी गई है।
शराब तस्करी पर तगड़ा प्रहार, 45 लाख रुपये की सामग्री जब्ती
इस कार्रवाई में वाहन समेत कुल जब्त सामग्री की कीमत 45.05 लाख रुपये है। मौके से राजवीर सिंह (निवासी शिवपुरी, मप्र) को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2), 36, 59(क) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
अधिकारियों के सख्त निर्देश, चुनाव व होली को लेकर बढ़ी निगरानी
यह अभियान आबकारी आयुक्त आर. संगीता, कलेक्टर गोपाल वर्मा और जिला आबकारी अधिकारी अजय सिंह धुर्वे के मार्गदर्शन में अभिनव कुमार रायजादा के नेतृत्व में चलाया गया। आगामी स्थानीय चुनाव और होली के मद्देनजर प्रशासन ने अवैध शराब पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं, जिससे जिले में अवैध कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।