CRIMEKABIRDHAM

गुण्डा बदमाश की दबंगई पर कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई – निकाला जुलूस, भेजा जेल

कवर्धा। जिले में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बीच कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार गश्त व कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना कुकदुर पुलिस ने एक शातिर गुण्डा बदमाश शाकिर खान पर शिकंजा कसते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  पुष्पेंद्र बघेल एवं पंकज पटेल के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी पंडरिया भूपत सिंह के नेतृत्व में की गई।

गुंडा बदमाश का आपराधिक इतिहास और हालिया अपराध

गिरफ्तार अपराधी शाकिर खान, निवासी कुई, थाना कुकदुर पूर्व में गांजा तस्करी के मामले में जेल गया था, लेकिन छूटने के बाद उसने पुनः दादागिरी, मारपीट व भय फैलाने जैसी घटनाओं को अंजाम देना शुरू कर दिया।

हाल ही में दिनांक 05 फरवरी 2025 को आरोपी ने एक महिला के साथ मारपीट की, जिससे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। इसके पहले भी दिनांक 29 सितंबर 2024 को उसने अपने साथी के साथ मिलकर रामजी पनिका निवासी राली, थाना तरेगांव से जबरन पैसे मांगे। इंकार करने पर डंडे से गंभीर मारपीट कर उसे घायल कर दिया।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

इस मामले में थाना कुकदुर में अपराध क्रमांक 127/24, धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान आरोपी पर धारा 119(2) बीएनएस जोड़ी गई, जिसमें अजमानतीय अपराध व आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान है।

बाजार में निकाला गया जुलूस, भेजा गया जेल

गंभीर आपराधिक गतिविधियों के चलते पुलिस ने शाकिर खान (34 वर्ष), पिता शकील खान को गिरफ्तार कर उसका बाजार में जुलूस निकाला, ताकि समाज में कानून-व्यवस्था का स्पष्ट संदेश जाए और अपराधियों में भय व्याप्त हो। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस की सख्त चेतावनी – अपराध बर्दाश्त नहीं

कबीरधाम पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक जे.एल. शांडिल्य, सउनि. चंद्रभूषण सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक संजू झारिया, मनोज तिवारी, अजय जायसवाल, आरक्षक गज्जू सिंह राजपूत, रम्हौ राम, पंचम बघेल, विनोद सिदार, संदीप पाण्डेय एवं दूजराम सिंद्राम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK