KABIRDHAM

निर्वाचन सामग्री पर प्रकाशक और मुद्रक का नाम व पता अनिवार्य: कलेक्टर

कवर्धा। आगामी नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर, छत्तीसगढ़ स्थानीय प्राधिकारी (निर्वाचन अपराध) अधिनियम, 1964 की धारा 14-क के तहत निर्वाचन पैफ्लेट, पोस्टर, हँड बिल तथा अन्य दस्तावेजों पर प्रकाशक एवं मुद्रक का नाम और पता अंकित करना अनिवार्य किया गया है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गोपाल वर्मा ने जिले के सभी प्रकाशकों की बैठक लेकर इस नियम की जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी मुद्रित सामग्री पर मुद्रक या प्रकाशक का नाम नहीं होगा, तो इसे रिटर्निंग ऑफिसर के संज्ञान में लाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

एमसीएमसी से पूर्व अनुमति जरूरी

कलेक्टर ने बताया कि किसी भी चुनावी प्रचार सामग्री को प्रकाशित करने से पहले मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति (एमसीएमसी) को सूचित करना आवश्यक होगा। इसके अलावा, दमूस (डीएमयूएस) को भी अन्य दस्तावेजों की श्रेणी में शामिल किया गया है।

राजनीतिक विज्ञापनों के लिए एमसीएमसी की मंजूरी अनिवार्य

राज्य एवं जिला स्तर पर मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति (एमसीएमसी) द्वारा राजनीतिक विज्ञापनों का प्रमाणन किया जाएगा। सभी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे—
✔️ टीवी चैनल
✔️ केबल टीवी
✔️ रेडियो (निजी एफएम सहित)
✔️ ई-समाचार पत्र
✔️ बल्क एसएमएस व वॉयस मैसेज
✔️ सार्वजनिक स्थलों पर दृश्य-श्रव्य माध्यम
✔️ सोशल मीडिया और वेब पेज

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

— पर कोई भी राजनीतिक विज्ञापन प्रसारित करने से पहले संबंधित अभ्यर्थी या राजनीतिक दल को एमसीएमसी से अनुमति लेनी होगी।

निर्देशों का पालन अनिवार्य

कलेक्टर गोपाल वर्मा ने सभी संबंधित पक्षों से आग्रह किया कि वे इन नियमों का सख्ती से पालन करें ताकि चुनावी प्रक्रिया पारदर्शी और सुचारू रूप से संचालित हो सके।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK