CHHATTISGARHCRIMEKABIRDHAM

गुड़ में हो रहा था पत्थर का चुरा का मिलावट, फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने की छापामार कार्यवाही

कबीरधाम जिले में फूड एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट (खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग) ने एक बड़ी कार्रवाई की है। इस विभाग ने एक निजी गुड़ फैक्ट्री में छापा मारा है। इस फैक्ट्री में गुड़ बनाने के लिए पत्थर के चूरे का उपयोग हो रहा था। ऐसे में विभाग ने यहां से 23 क्विंटल गुड़ व 310 क्विंटल पत्थर का चूरा को जब्त किया है। इसे जांच के लिए सैंपल लेकर लैब भेजा है। गौर करने की बात है कि यह गुड़ देश के विभिन्न राज्य में सप्लाई होना था। यह कार्रवाई शुक्रवार देर रात को हुई है। फूड एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट से मिली जानकारी अनुसार यह गुड़ फैक्ट्री पंडरिया ब्लॉक अंतर्गत ग्राम जंगलपुर में स्थित है। इसे हलधर चन्द्रवंशी पिता श्रवण चन्द्रवंशी द्वारा मां दुर्गा गुड़ उद्योग के नाम से संचालित किया जा रहा है। मौके पर टीम ने गुड़ फैक्ट्री में 310 क्विंटल पत्थर के चूरे को बरामद किया है। विभाग को शक है कि चूरे को गुड़ में मिलाकर बनाया जाता था। वहीं पहले से बने 23 क्विंटल गुड़ को जब्त किया है। विभाग ने इनके सैंपल को जांच के रायपुर भेजा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद प्रकरण बनाकर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

जांच को लेकर अफरा तफरी का माहौल

कबीरधाम जिला पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा गन्ना उत्पादन के लिए जाना जाता है। इस जिले में 33 हजार हेक्टेयर में गन्ना का फसल लिया जा रहा है। यहीं कारण है कि जिले में दो सहकारी शक्कर कारखाना के साथ 270 निजी गुड़ फैक्ट्री संचालित हो रहीं है। फूड एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट द्वारा हुई इस कार्रवाई से अन्य गुड़ फैक्ट्री में जांच को लेकर अफरा तफरी का माहौल है। क्योंकि, आने वाले समय में फूड एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट द्वारा अन्य गुड़ फैक्ट्री से भी सैंपल ले सकती है। गौरतलब है कि विभाग द्वारा अब तक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई है, जिसमें 23क्विंटल गुड़ व 310 क्विंटल पत्थर का चूरा को जब्त किया है।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK