KABIRDHAM

परिवार की तरह वार्ड के लोगों की सेवा करने वाले दीपक ठाकुर वार्ड 08 से लड़ेंगे चुनाव

कवर्धा। शंकर नगर वार्ड नं 08 के लोगों को अपना परिवार मानने वाले युवा जोश, सरल, सहज जानकार पत्रकार दीपक ठाकुर इर बार शंकर नंबर वार्ड नं 08 से चुनाव लड़ेंगे।
जी हां पिछले 15 साल से वार्ड के लोगों के साथ कंधे से कंधा लगाकर खड़े रहने वाले, वार्ड की हर छोटी बड़ी समस्या को दूर करने आगे आने वाले, लोगों की सुखदुख में शामिल होकर परिवार के जैसी सेवा करने को ततपर दीपक ठाकुर वार्ड के लिए अच्छे और सजग पार्षद के रूप में माने जा रहे है। दीपक ठाकुर बिना पार्षद या किसी राजनीतिक पार्टी के पदाधिकारी थे उसके बाद भी वार्ड के लोगों की समस्या दूर करने डेट रहते है। पत्रकार रहते हुए लोगों की आवाज व उनकी समस्या को दूर करने हमेशा आगे रहे है। वार्ड नं 08 में बच्चों, खिलाड़ियों को आगे लाने सम्मान समारोह हो या अन्य कई कार्यक्रम वार्ड में ही कराकर वार्ड के बच्चों को एक मंच प्रदान करते है। वार्ड में हर आयोजन दीपक ठाकुर के नेतृव में होता आ रहा है। हिन्दू नव वर्ष में शोभायात्रा, नवरात्र में देवी माँ का चुनरी यात्रा हो या राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस व सवंत्रता दिसव पर वार्ड के ही बुजुर्ग, महिलाओं, रिटायर्ड कर्मचारियों के द्वारा झंडा रोहण जैसे कार्य करने का काम करते है।

कोरोना काल मे सबसे बड़ी सेवा दीपक ने दी

शंकर नगर वार्ड नं 08 के निवासी दीपक ठाकुर ने 100 से अधिक लोगों को कोरोना काल मे दवाई वितरण का कार्य किया है। जिस समय लोग घर से नहीं निकलते थे उस समय दीपक ठाकुर लोगों के घर के बाहर से दवाई छोड़ने का कार्य किया है। साथ ही जरूरत मंद को राशन, मास्क, काढ़ा तक घर घर बाटने का काम दीपक ठाकुर ने किया। दीपक ठाकुर का कहना है वार्ड नं 08 के लोग मेरे परिवार के लोग जैसे है, मैं किसी का भाई हूं तो किसी का बेटा, इस बार उनकी सेवा और अच्छे से कर सकू बस इसी कारण वार्ड नं 08 से पार्षद का चुनाव लड़ने सामने आया हूं।

वार्ड का विकास के लिए निरंतर संघर्ष जारी

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

दीपक ठाकुर शंकर नगर वार्ड नं 08 का विकास हो इसके लिए दीपक ठाकुर हमेशा से संघर्ष करते रहे है। वे सड़क निर्माण के लिए पूर्व सरकार से कई मांग की थी, जो पूरा भी हुआ है। इसी प्रकार तालाब निर्माण के लिए पूर्व मंत्री से मांग कर 20 लाख रुपए स्वीकृति भी करवा लिया गया लेकिन टेंडर के बाद निर्माण शुरू नही हुआ तो तालाब के पास दीपक ठाकुर सहित साथियों ने धरना प्रदर्शन भी किया था। लगातार वार्ड के विकास के लिए लड़ने वाले युवा चेहरा दीपक ठाकुर जिले के सबसे बड़े पीजी कॉलेज के जनभागीदारी समिति के पांच साल तक सदस्य भी रहे है जो हमेशा से लोगों की आवाज उठाते रहे है।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK