CHHATTISGARHKABIRDHAM

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती पर जिलेभर में सुशासन दिवस का आयोजन

कवर्धा। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती पर 25 दिसंबर 2024 को पूरे कबीरधाम जिले में सुशासन दिवस के रूप में हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। जिले के कवर्धा, पंडरिया, बोड़ला और सहसपुर लोहारा जनपद क्षेत्रों के सभी ग्राम पंचायतों में यह आयोजन बड़े उत्साह और जनभागीदारी के साथ संपन्न हुआ, साथ ही धान खरीदी केंद्रों में भी सुशासन दिवस का आयोजन किया गया।

जिला कलेक्टर गोपाल वर्मा और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) अजय त्रिपाठी के निर्देशन में पूरे जिले में सुशासन दिवस के कार्यक्रमों का सुव्यवस्थित और प्रभावी तरीके से आयोजन किया गया। उन्होंने जिले के सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को इस आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिए थे।

सुशासन दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायतों के प्रमुख चौक-चौराहों पर स्थित अटल चौक पर श्रमदान, स्वच्छता अभियान, सुशासन शपथ और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर ग्रामवासियों, पंचायत पदाधिकारियों, महिला समूहों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कबीरधाम जिले के प्रमुख ग्राम पंचायतों में सुशासन दिवस का आयोजन गया जिसमें, ग्राम पंचायत उड़िया खुर्द, गंडई खुर्द, महराटोला, आमानारा, छुही, रैतापारा, पाढ़ी, भगतपुर, कुम्ही, आगरपानी, सुखाताल, सेमो, कोयलारी, बम्हनी, दौजरी, झिरौनी, मक्के, कान्हाभैरा, मजगांव, दशरंगपुर, बिजई, सिंघनगढ़, मोहगांव, दनिया खुर्द, कल्याणपुर, सिंगारपुर, धरमगढ़, सिंघनपुरी, रणजीतपुर, गोछिया, गैंदपुर, छीरबांधा, रक्से, धनौरा, भिंभौरी, बहरमुडा, चरडोंगरी, कारेसरा, खोलवा, बोधईकुंडा, जेवडन खुर्द, नेवारी और रवेली, सोनपुरी रानी, ग्राम पंचायत घुघरीकला, ग्राम पंचायत कुटेली,
ग्राम पंचायत खैरवार, नवागांव, सिंघनपुरीजंगल, गोरखपुरकला, गोरखपुरखुर्द, पैलपार , सोनझरी, सेमरिया खोलवा, छोटूपारा, अचानकपुर, विचारपुर, कुटकीपारा, बंधी, गौरमाटी, हरदी, राजपुर, कोयलारी, मोतीमपुर, आमगांव, भाटकुंडेरा, कोटराबुंदेली, तालपुर, भागवताटोला, कोहड़िया सहित जिले के सभी ग्राम पंचायत स्तर पर सुशासन दिवस का आयोजन किया गया।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

सुशासन दिवस पर कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण स्वच्छता अभियान रहा। ग्रामीणों और पंचायत पदाधिकारियों ने अटल चौक और सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया, साथ ही सुशासन शपथ दिलाई गई, जिसमे उपस्थित जनसमूह को सुशासन की शपथ दिलाई गई।
अटल जी की कविताएं और विचार भी व्यक्त किए गए। कई ग्राम पंचायतों में अटल जी की कविताएं और उनके प्रेरणादायक विचारों को साझा किया गया। साथ ही सुशासन दिवस पर सामुदायिक भागीदारी रही, जिसमे महिला समूहों, युवाओं और ग्रामवासियों ने पूरे उत्साह से कार्यक्रम में भाग लिया।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK