CHHATTISGARHKABIRDHAM

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा गढ़ रहे विकास के कशीदे, श्री शर्मा के प्रयास से कवर्धा शहर में 10 करोड़ की लागत से बनेगा गौरव पथ

कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी के सरकार बनने के बाद लगातार कवर्धा क्षेत्र में विकास की गाडी तेज रफ़्तार से दौड़ने लगी है। जहाँ करोडो रूपये के विकास कार्य शहर में निर्माणाधीन है वही उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयास से कवर्धा को एक और बड़ी सौगात मिली है। वार्डवासियों के बहुप्रतीक्षित माँग को पूरा करने के लिए प्रयासरत उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा व नगरपालिका परिषद का मेहनत धरातल पर सफल होते दिखाई देने लगा है।

नगरीय प्रशासन विभाग ने नगर पालिका परिषद के प्रस्ताव पर मुहर लगाते हुए नगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत लोहारा बायपास रोड से नवीन बाजार तक गौरव पथ निर्माण कार्य हेतु अधोसंरचना मद से 1073.88 लाख लगभग 10 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की है। उक्त मार्ग निर्माण से कवर्धा शहर को घोटिया रोड चौडीकरण के साथ एक और नये चौड़ी सड़क का सौगात मिलने जा रहा है यह रोड शहर के यातायात व्यवस्था के लिए मिल का पत्थर साबित होगा साथ ही नगर विकास में इसकी बड़ी भूमिका होगी। लगातार विकसित हो रहे कवर्धा के लिए इसे बड़ी उपलब्धी के रूप में देखा जा रहा है। गौरव पथ निर्माण हेतु स्वीकृति से शहर वासियों में उत्साह है। मोहल्लेवासियों ने स्थानीय विधायक को सडक स्वीकृति के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

भारतीय जनता पार्टी के शहर मंडल के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चन्द्रवंशी ने इस बड़ी सौगात के लिए नगर वसियो की ओर से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं सांसद संतोष पाण्डेय को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि विगत एक वर्षो में स्थानीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन में मुख्यमंत्री विजय शर्मा जी ने कवर्धा को विकास के मुख्य धारा से जोड़ने कार्य किया है। कवर्धा शहर को लम्बे समय से जिन बड़े विकास कार्यो की आवश्यकता थी उनमे बहुत से कार्य विजय शर्मा जी के प्रयास से धरातल में मूर्त रूप लेने लगा है। इसी कड़ी में कवर्धा लोहारा रोड बायपास से नवीन बाजार तक गौरव पथ का निर्माण शहर विकास में मिल का पत्थर साबित होगा। बड़े लम्बे समय से पिलारी नहर रोड में रहने वाले रहवासी इस सडक की प्रतीक्षा कर रहे है आने वाले समय में यह गौरव पथ शहर का एक और मुख्य मार्ग के रूप में विकसित होगा। उन्होंने राशि स्वीकृति के लिए नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव का भी आभार व्यक्त किया है।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK