CHHATTISGARHKABIRDHAM

आज छत्तीसगढ़ बंद, लोहारीडीह हत्याकांड और आगजनी के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल

कवर्धा। लोहारीडीह हिंसा अग्निकांड के खिलाफ कांग्रेस ने आज छत्तीसगढ़ बंद किया है। गुरुवार को आगजनी और हत्याकांड में गिरफ्तार बंदी की मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंची कांग्रेस ने आज बंद का ऐलान किया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। कवर्धा कांड के दोषियों को सजा देने की मांग करते हुए प्रदेश में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद रखा गया है।

कवर्धा में उपजे विवाद के बाद कांग्रेस ने बंद बुलाया, लिहाजा कवर्धा में कांग्रेस बंद का असर दिख रहा है। जरुरी सुविधाएं छोड़कर शहर की सभी दुकानें बंद है। स्कूलों में भी बंद का असर दिखा। कक्षा पहली से पांचवीं तक के बच्चों को छुट्टी दे दी गई है। बड़ी संख्या में कांग्रेसी रैली निकालकर लोगों से बंद को समर्थन करने की अपील कर रहे हैं।

क्या है लोहारीडीह अग्निकांड

14 सितंबर को कवर्धा के लोहारीडीह में शिवप्रसाद साहू नाम के शख्स की लाश गांव से लगभग 10 किलोमीटर दूर मध्य प्रदेश के जंगल में पेड़ से लटकती हुई मिली। युवक की मौत की खबर जैसे ही गांव में फैली लोगों ने बवाल काटना शुरू कर दिया। लोगों ने गांव के पूर्व सरपंच रघुनाथ साहू पर हत्या का आरोप लगाते हुए मकान को घेर लिया। उसके बाद रघुनाथ साहू के परिवार के महिला, पुरुष और बच्चों से मारपीट करने लगे और घर को आग के हवाले कर दिया।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

आगजनी की इस घटना में रघुनाथ साहू के घर में रखा सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिसमें पूर्व सरपंच की मौत हो गई। गांव में स्थिति बिगड़ते देख पुलिस फोर्स को बुलाया गया। मामले में पुलिस ने 69 लोगों को गिरफ्तार किया और 160 पर केस दर्ज किया। गिरफ्तार 69 लोगों में विचाराधीन बंदी प्रशांत साहू की बुधवार को कस्टडी में मौत हो गई।

अब तक सरकार के तरफ से लिए गए एक्शन

  1. लोहराडीह अग्निकांड घटना में लापरवाही बरतने के आरोप में IPS विकास कुमार सस्पेंड कर दिए गए।
  2. सीएम विष्णुदेव साय ने मृतक परिवार को 10 लाख मुआवजा देने की घोषणा की।
  3. जिले के कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं एसपी अभिषेक पल्लव का तबादला।
  4. घटनास्थल थाना रेंगाखार में पदस्थ 23 पुलिसकर्मीयों को किया गया लाइन अटैच।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK