CHHATTISGARHKABIRDHAM

रक्षा बंधन में बहनों और भाइयों को उपमुख्यमंत्री शर्मा की सौगात, खेल-कूद को बढ़ावा देने नेउरगांवखुर्द में बनेगा मिनी स्टेडियम, 50 लाख की घोषणा

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की दी शुभकामनाएं

कवर्धा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा आज रक्षाबंधन के पर्व पर कबीरधाम के ग्राम नेऊरगाँव खुर्द, खुरमुडा में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल हुए। बहनों ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उपमुख्यमंत्री व गृह मंत्री श्री शर्मा को राखी पहनाया। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने रक्षा बंधन पर क्षेत्र के बहनों और भाइयों को सौगात देते गए नेउरगांवखुर्द में 50 लाख रुपए की लागत से मिनी स्टेडियम बनाने की घोषणा की। गांव में मिनी स्टेडियम बनने से क्षेत्र के लड़कियों और लड़कों को खेल-कूद के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। श्री शर्मा ग्राम नेउर गांव खुर्द में वृक्षारोपण और रुखवा ग्राम में मोर संगवारी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर कैलाश चन्द्रवंशी, मनीराम साहू सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन के पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।
रक्षाबंधन पर जारी अपने शुभकामना संदेश में उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा है कि भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का यह पावन पर्व हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। इस दिन बहनें अपने भाईयों की मंगलकामना करते हुए रक्षा सूत्र बांधती हैं और भाई उन्हें सुरक्षा का संकल्प देते हैं। यह पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और भी गहरा और मजबूत बनाता है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार न केवल अपनी बहनों के प्रति बल्कि समाज की सभी महिलाओं के प्रति सम्मान, सुरक्षा और सम्मान के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और सशक्त करता है।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK