CHHATTISGARH
सरोज पांडेय ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भेजी राखी, भूपेश बघेल ने X अकाउंट पर जताया आभार

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर, भाजपा नेत्री सरोज पांडेय ने परंपरा निभाते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राखी भेजी। इस भावनात्मक स्नेह के प्रतीक के रूप में, भूपेश बघेल ने अपने X अकाउंट पर एक पोस्ट कर इस संबंध में जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा, “हर वर्ष की तरह मेरी बहन सरोज पांडेय ने रक्षाबंधन पर राखी के साथ अपना स्नेह भेजा है। बहन सरोज का आभार, उन्हें जीवन की हर खुशी मिलती रहे।”
रक्षाबंधन का त्योहार पूरे देश में बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर भाई-बहन एक-दूसरे को शायरी, संदेश और बधाइयों के माध्यम से शुभकामनाएं दे रहे हैं।
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार,
सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या
की जानकारी हमें दें।
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं





