भिलाई। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार कलेक्टर कार्यालय में आग लगाए जाने की घटना के बाद वहां की पुलिस शनिवार को दूसरी बार भिलाई नगर के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार करने के लिए पहुंची है।
मेरे द्वारा सतनामी समाज की आवाज उठाना विष्णुदेव सरकार को नागवार गुजरा। बलौदाबाजार पुलिस सुबह से मेरे घर को छावनी बनाकर रखी है। बिना किसी सूचना वो घर में दाखिल होने का प्रयास कर रहे हैं। सरकार अपना निकम्मापन छुपाने अब इस स्तर तक गिर चुकी है pic.twitter.com/e27IPJEluS
बता दें कि बलौदाबाजार कलेक्टर ऑफिस का घेराव करने के लिए सतनामी समाज कुछ माह पूर्व पहुंचा था। उस दौरान लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कलेक्टर ऑफिस में आग लगा दी थी। सरकार ने कलेक्टर और एसपी को तत्काल प्रभाव से वहां से हटा दिया था। इसी मामले को लेकर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को भी नोटिस दिया गया था, क्योंकि आगजनी की घटना के पूर्व भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव भी वहां उपस्थित थे।
उनके द्वारा वहां पर भाषण भी दिया गया था। इसे ही आधार बनाकर बलौदाबाजार पुलिस लगातार देवेंद्र यादव को नोटिस पर नोटिस दे रही थी, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए। आज जब बलौदाबाजार पुलिस विधायक देवेंद्र यादव के सेक्टर पांच स्थित निवास पर पहुंची तो इसकी जानकारी के बाद उनके समर्थकों को भी हो गई। जिनके द्वारा पुलिस से बहस की गई। इस समय बलौदा बिहार पुलिस देवेंद्र यादव के घर के बाहर इंतजार कर रही है। फिलहाल देवेंद्र यादव अपने घर पर ही है।
📰 स्थानीय खबरें
•
🚨 क्राइम
•
🏛️ राजनीति
•
🎓 शिक्षा
•
🌾 किसान
•
💼 कारोबार
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।