कवर्धा विशेष

जीवन में एक पौधा जरूर लगाएं और प्रकृति के प्रति अपना कर्तव्य निभाएं – महादेव ग्रुप

आशु चंद्रवंशी,बड़ेगौटिया/कवर्धा। आज के बढ़ते गर्मी और मौसम के बदलते मिजाज ने बता दिया है कि मानव जाति के पेड़ो की महत्ता कितनी अधिक हो गई। जहाँ एक ओर वनों को अधिक कटाई की जा रही है जनसंख्या विस्फोट से आबादी ने वनों की रुख कर दिया दिनों दिनों पेड़ काटे जा रहे है हमारा मौसम अधिक और अधिक गर्म होते जा रहा ऐसे मे पेड़ लगाना और उनकी सुरक्षा का ध्यान रखने का बीड़ा शहर के कुछ लोगो ने उठाया,साथ हि लोगो मे जागरूता लाकर अभिकाधिक पेड़ लगाने पर जोर दिया है इसी कड़ी मे शहर के बिचो बिच स्तिथ  विकास खंड कार्यालय कवर्धा मे वृक्षारोपण किया गया। महादेव समूह ने अपने इस कार्य को बल प्रदान करने के लिए चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी अध्यक्ष भाजपा शहर मंडल ने हरियाली की इस मुहीम पर प्रशंसा करते हुवे वृक्षारोपण को गतिमान बनाये रखने के लिए महादेव ग्रुप की प्रशंसा किया। एबीईओ अनिल केशरवानी ,राहुल उपाध्याय ,अमित गुप्ता,वोकेश नाथ योगी,दिलीप सोनी,चेतन पाण्डेय,बृजेश गुप्ता,आशीष देवांगन,अमित शर्मा ने पेड़ लगाए और उसकी सुरक्षा के लिए ट्री ग्राड से उसे सुरक्षा भी प्रदान किया और इस तरह का आयोजन हर महीने मे करने का संकल्प किया ।आज के पौधारोपण कार्य पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी संजय जायसवाल ने इस पुनीत और पर्यावरण संतुलन के कार्य की भूरी भूरी प्रसंशा कि और भविष्य मे लोग इस से प्रेरित होकर अधिक से अधिक पेड़ लगाए ऐसी शुभकामनाएं प्रेषित किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading