KABIRDHAM

परीक्षा परिणाम से उत्पन्न तनाव से मुक्ति हेतु शासकीय हाई स्कूल बैरख में पालक- शिक्षक मीटिंग हुआ सम्पन्न

आशु चंद्रवंशी,बड़ेगौटिया/कवर्धा। वनांचल के शासकीय हाई स्कूल बैरख में शिक्षकों द्वारा डोर टू डोर पालकों से संपर्क कर ” परीक्षा परिणाम से उत्पन्न तनाव से मुक्ति हेतु ” पालक- शिक्षक बैठक आयोजित किया गया। जिसमें उच्च कार्यालय के आदेशानुसार पालको को बताया गया कि आने वाले एक सप्ताह में बोर्ड परीक्षा परिणाम आने वाला है। पालकों को एवं बच्चों दोनों को परीक्षा परिणाम से संतुष्ट होना है । कोई भी परीक्षा जीवन की अंतिम परीक्षा नहीं होती है । पालको को बच्चों के साथ मित्रवत व्यवहार करना  चाहिए। बच्चों के व्यवहार का पता करते रहें । एकांकीपन में साथ में रह कर सकारात्मक सलाह देते हुए भविष्य में अच्छा करने हेतु प्रेरित करें। कार्यक्रम में प्राचार्य सोहन कुमार यादव, व्याख्याता प्रेमलता ठाकुर, पालको मे सुधारी मसराम, चैन सिंह, नैन सिंह कुल 24 पालक, बालक एवं शिक्षक गण उपस्थित थे।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK