कवर्धा विशेष

भाजपा सरकार आने के बाद वनांचल क्षेत्र में हो रहा तेज़ी से विकास – संतराम धुर्वे

आशु चंद्रवंशी,बड़ेगौटिया/कवर्धा। छत्तीसगढ़ में नई सरकार की कमान संभालते ही मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही वनांचलों में विकास की रोशनी, पहुंचाने, प्रशासन ने पारदर्शिता और सुशासन लाने के लिए पहल शुरू की। इस पहल का ही परिणाम है की राज्य की जनता को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दी गई गारंटी का तेजी से क्रियान्वयन हो रहा है। वरिष्ठ आदिवासी नेता एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष बोड़ला संतराम धुर्वे ने बताया कि वनांचल क्षेत्र में जो विकास की गति पिछले 5 साल में रुक गई थी वह भाजपा की सरकार बनते ही पिछले 3 महीना में माननीय उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा वनांचल क्षेत्र में अनेक विकास कार्यों की सौगात दी गई। जिसमें चिल्फी से समनापुर मार्ग के लिए आदरणीय उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा 9 करोड़ 65 लाख की स्वीकृत दिलाए जाने पर वरिष्ठ आदिवासी नेता एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष बोड़ला संतराम धुर्वे ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का हार्दिक आभार प्रकट किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading