कवर्धा विशेष

छत्तीसगढ़ में किसान महाकुंभ का आयोजन : राजनाथ सिंह ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां, चुनाव से पहले किसानों को साधने की कोशिश

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर जाकर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किसान महासम्मेलन (Kisan Mahasammelan) से चुनावी शंखनाद कर दिया है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किसान महासम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, 2023 में छत्‍तीसगढ़ की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को बेहद प्‍यार दिया है। आपने भाजपा की स्‍पष्‍ट बहुमत की सरकार बनाई है।केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 25 करोड़ लोग गरीबी के संकट से बाहर आ चुके हैं। यह मैं नहीं बल्कि नीति आयोग कह रहा है। इस बार आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार बनाइए हिंदुस्तान में हम लोग एक भी गरीब नहीं रहने देंगे।

छत्‍तीसगढ़ में विष्‍णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार बनते ही 100 दिन में ही जो विकास पटरी से उतर चुका था। वह विकास पटरी पर लौट आया है। लेकिन बीच में जो कांग्रेस सरकार आई, उसमें भ्रष्‍टाचार का कितना बोलबाला था। यह आपको बताने की जरूरत नहीं, आप सभी को इसका अहसास होगा।

राजनाथ सिंह ने कहा, इजरायल, फिलीस्तीन के कारण दुनिया में महंगाई बढ़ी है लेकिन भारत में मोदी जी ने महंगाई को नियंत्रित किया और खाद, बीज की कीमत को भी नहीं बढ़ने दिया। इसका नतीजा है कि भारत अकेला देश है जो 300 रुपये में यूरिया की बोरी देता है।

उन्‍होंने कहा, भारत सरकार धान का समर्थन मूल्य 2183 रुपये देती है। विष्णुदेव साय जी की सरकार 3100 रुपये दे रही है। खेती का बजट 2014 में 25,000 करोड़ था और अब 1,25,000 करोड़ बजट बढ़ा दिया गया है।

इजरायल, फिलीस्तीन के कारण दुनिया में महंगाई बढ़ी है लेकिन भारत में मोदी जी ने महंगाई को नियंत्रित किया और खाद, बीज की कीमत को भी नहीं बढ़ने दिया। इसका नतीजा है कि भारत अकेला देश है जो 300 रुपये में यूरिया की बोरी देता है।

केंद्रीय मंत्री राजनाथ ने कहा, मोदी सरकार कुछ ही वर्षों में सोलर लाइट की व्‍यवस्‍था करने जा रही है। सूर्य से रोशनी पैदा करने की व्‍यवस्‍था शुरू करने जा रहे हैं। तीन सौ यूनिट तक की बिजली फ्री मिलेगी। छत्तीसगढ़ के किसान मोटा अनाज पैदा करें। गारंटी देते हैं कि हमारी सरकार खरीदेगी और दुनिया के देशों को एक्सपोर्ट करेगी।

इससे पहले किसान सम्‍मेलन में शामिल होने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रायपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, डिप्‍टी सीएम विजय शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने रायपुर एयरपोर्ट पर उनका स्‍वागत किया। राजधानी के साइंस कालेज मैदान में नौ मार्च को होने जा रहे किसान महासम्मेलन में डेढ़ लाख से अधिक किसान जुटेंगे।

मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने किसान सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए कहा, भारतीय जनता पार्टी किसानों की पार्टी है। 75 साल में ज्यादातर कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन किसानों के लिए कुछ नहीं किया। भाजपा ने किसानों की आय दोगुना करने के लिए योजनाओं की शुरुआत की है। सीएम साय ने कहा, छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार ने ढ़ाई महीना में कई बड़े निर्णय लिए हैं। जिसकी गारंटी मोदी जी ने ली है।

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने कहा, मोदी जी के नेतृत्व में किसानों के कल्याण के लिए जो कार्य हो रहे हैं उसी वजह से यह किसान सम्मेलन नहीं किसान महाकुंभ बन गया है। किसानों को भारत रत्न देने का काम किसी ने अगर किया है तो वह मोदी सरकार ने किया है।

भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष किरण देव सिंह ने किसान सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए कहा, मोदी जी ने गारंटी दी थी जब छत्तीसगढ़ में सरकार बनेगी तो सुरक्षा और न्याय देने का काम भाजपा सरकार करेगी। मोदी सरकार ने किसानों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरू की है। इस नंबर पर 9090902024 मिस काल कर अपना सुझाव केंद्रीय नेतृत्व को भेजे।

उपमुख्‍यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, दो बात बहुत फेमस हो गई है। पहला विष्णु सरकार पालनहारी सरकार है, दूसरा बहुत ही सरल सरकार है।

डिप्‍टी सीएम अरुण साव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, आज छत्तीसगढ़ के गांव, गरीब, किसान के बेहतरी के लिए विष्णुदेव सरकार काम कर रही है। गांव, गरीब और किसान की चिंता केवल भाजपा सरकार कर रही है।

छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा, मोदी जी के गारंटी के तहत माननीय रक्षा मंत्री जी आज 13,000 करोड़ रूपए से ज्यादा किसानों को उपहार देने जा रहे हैं।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें 🚨 क्राइम 🏛️ राजनीति 🎓 शिक्षा 🌾 किसान 💼 कारोबार
📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK