CHHATTISGARHKABIRDHAM

सड़क नहीं, जोखिम की डगर: कब बदलेगा सेंदुरखार का नसीब?! सड़क जैसी बुनियादी सुविधा के लिए जूझ रहे ग्रामीण

राशन, इलाज और सरकारी कामों के लिए रोज जोखिम भरा सफर, ग्रामीण बोले – “ये सड़क नहीं, सम्मान की मांग है”

कवर्धा। आज़ादी के 75 वर्षों बाद भी छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले की सेंदुरखार पंचायत सड़क जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित है। पंडरिया विधानसभा का पहला मतदान केंद्र होने के बावजूद सेंदुरखार तक सीधी पक्की सड़क आज तक नहीं बन पाई। पंचायत मुख्यालय एक ऊँची पहाड़ी पर और मध्यप्रदेश सीमा के पास स्थित है, जहाँ पहुँचने के लिए ग्रामीणों को पथरीली, खतरनाक घाटी से होकर गुजरना पड़ता है।

5 किमी का रास्ता, लेकिन मौत का खतरा

पंचायत के आश्रित ग्राम – बांगर, राहीडांड़, ऐरूनटोला और सांईटोला – पहाड़ी के नीचे बसे हैं। इन गांवों से सेंदुरखार की दूरी महज 5 किमी है, लेकिन यह रास्ता बेहद खतरनाक और उबड़-खाबड़ है। ग्रामीणों के मुताबिक, यदि वे पक्की सड़क से पंचायत जाना चाहें तो 45 किमी का लंबा चक्कर लगाना पड़ता है, जिससे समय, पैसा और श्रम तीनों की बर्बादी होती है।

जीवन को जोखिम में डालते ग्रामीण

ग्रामीणों ने बताया कि राशन, स्वास्थ्य सुविधा, दस्तावेज बनवाने या अन्य सरकारी कामों के लिए उन्हें रोज इस दुर्गम चढ़ाई से गुजरना पड़ता है। बरसात में यह रास्ता और भी जानलेवा बन जाता है। इसके बावजूद सरकार और प्रशासन की चुप्पी ग्रामीणों को निराश कर रही है।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

पहले भी उठी है मांग, पर कार्रवाई शून्य

सरपंच श्रीमती ननकुशिया मराठा, स्थानीय पंच रामदयाल श्याम और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि इस मुद्दे को कई बार विधायक और जनपद स्तर पर उठाया गया है, लेकिन अब तक सड़क निर्माण को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।


ग्रामीणों की अपील:

“जब तक सड़क नहीं बनती, राशन वितरण का केंद्र नीचे आश्रित ग्रामों में किया जाए। बुज़ुर्गों, महिलाओं और बीमारों को राहत मिलेगी।”


जनहित की मांग:

सेंदुरखार पंचायत की सड़क समस्या केवल एक विकास कार्य नहीं, बल्कि जन सुरक्षा, सुविधा और सम्मान से जुड़ा सवाल है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, जनपद पंचायत पंडरिया और स्थानीय विधायक से तुरंत इस समस्या का समाधान करने की मांग की है।


About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK