KABIRDHAM

कवर्धा शहर विकास में हम सबकी हो बराबर भागीदारी-उप मुख्य विजय शर्मा

शहर विकास को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा व समस्त व्यापारी संगठन ने की आवश्यक बैठक

कवर्धा। स्थानीय सर्किट हाऊस में समस्त व्यापारी संगठन के व्यापारी गणों ने कवर्धा विधायक एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से सौजन्य भेंट की। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रेरणा से नगर विकास को लेकर सुझावात्मक विचार हेतु, नगर पालिका द्वारा आयोजित बैठक में नगर के सभी व्यवसाय से जुड़े व्यापारी गण एवं नागरिक गण उपस्थित रहे। इस अवसर पर शहर के मध्य स्थलो पर कवर्धा विकास की नई नींव कैसे रखी जाए इस परिकल्पना के साथ पुराना मंडी प्राँगण, पुराना नगर पालिका परिसर गुरुनानक गेट, नवीन बाजार, पुराना सरकारी अस्पताल, नगर पालिका के सामने वीर सावरकर भवन से जुड़े स्थानों पर संभावित कार्य योजना से नगर पालिका के अधिकारियों ने व्यापारी जनों को अवगत कराया। प्रोजेक्टर के माध्यम से कार्य योजना का ड्राइंग डिजाइन दिखाया गया।

व्यापारियों के सुविधा व नगर विकास में इन निर्माणों का महत्वपूर्ण योगदान हो इस पर नगर के व्यापारियों ने सुरक्षा, पार्किंग और शौचालय से जुड़े अनेक सुझाव दिए जिसे नगर पालिका द्वारा कार्ययोजना में शामिल करने का आश्वासन दिया गया है।

उक्त बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित विजय शर्मा ने कहा कवर्धा हम सब का है इसलिए कवर्धा का समुचित विकास भी हम सब की जिम्मेदारी है। और इसलिए कवर्धा को लेकर जैसा आप सोचते है वैसा ही मैं भी सोचता हूँ और इसलिए हम सबकी बराबर भागीदारी हो इस भाव से आज हम सब यहां बैठे है। उन्होंने कहा विगत कुछ वर्षों में चिन्हाकित कुछ स्थान रह गए है जिसे लेकर एक व्यापक कार्ययोजना की जरूरत है उस दिशा में हम सब आगे बढ़ रहे है निश्चित रूप से इसका अच्छा परिणाम मिलेगा। उन्होंने कहा हम सब जब किसी कार्य के लिए विचार से अन्य किसी माध्यम से उस कार्य के लिए सहयोगी होते है तो उसमें आत्मीयता भाव आता है तब हम उसके निर्माण की गुणवत्ता और सुंदरता व आवश्यकता के प्रति जागरूक होते है। उन्होंने कहा हम सब मिलकर कवर्धा को आगे ले जाने में कोई कसर नही छोड़ेंगे।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आकाश आहूजा ने इस आयोजन के लिए प्रशन्नता जाहीर करते हुए कहा यह पहला अवसर है जब व्यपारियो से जुड़े विकास कार्यो पर व्यपारियो से सुझाव लिए जा रहे है निश्चित रूप से शहर विकास में सबकी भागीदारी से सदभाव का वातावरण भी बनेगा और उप मुख्यमंत्री विजय भैया के नेतृत्व में शहर का विकास भी होगा। उन्होंने कहा पुराने मार्केट जो कवर्धा का मुख्य व्यापार केंद्र है उनके सुविधाओं पर भी विचार होना चाहिए।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मनहरण कौशिक, शहर अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, सीएमओ नगर पालिका, राजेन्द्र सलूजा, सुनील दोषी, पवन जायसवाल, उमंग पांडे, गौतम लुनिया, अतुल देशलहरा, आकाश आहूजा, राकेश दोषी, रवि पात्रों, दिनेश श्री श्रीमाल, निर्मोलक सिंह मुटरेजा, संजय गुप्ता, सोनू चांवला सहित बड़ी संख्या में व्यापारी गण उपस्थित रहे।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK