कवर्धा विशेषक्राइम सेलछत्तीसगढ़ प्रादेशिक

दरिंदगी से दहला कवर्धा: छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, गिरफ्तारी की मांग पर हंगामा

कवर्धा। शहर में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात से पूरा जिला दहल गया है। मामला महिला थाना क्षेत्र अंतर्गत महेंद्र शोरूम के पास का है। पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात पीड़िता अपने साथी के साथ किराए के रूम में रुकी थी। किसी विवाद के बाद वह अकेले बस स्टैंड की ओर निकल गई, तभी तीन अज्ञात युवक उसे बहला-फुसलाकर शहर से बाहर ले गए और सुनसान जगह पर दरिंदगी कर फरार हो गए। बाद में उसे बस स्टैंड के पास छोड़ दिया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर केस दर्ज किया और सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए DVR जब्त किया। मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल लाई गई पीड़िता के समर्थन में बड़ी संख्या में समाजजन, महिला संगठन और कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंच गए। गुस्साई भीड़ ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया, एडिशनल एसपी की गाड़ी को घेर लिया और मुख्य गेट बंद कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है।

एसपी धर्मेंद्र सिंह छवाई ने कहा कि यह गंभीर अपराध है और पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी सबूत जुटाकर जल्द आरोपियों को पकड़कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद जिले में आक्रोश और दहशत का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading