कवर्धा। प्रखर राष्ट्रवादी विचारक और सुप्रसिद्ध वक्ता पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ का एक दिवसीय विशेष व्याख्यान कल रविवार, 28 सितंबर को दोपहर 2 बजे स्थानीय पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम, कवर्धा में आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम सनातन संस्कार संस्कृति संस्था के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है।
पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ देश-विदेश में अपने तेजस्वी वक्तृत्व और राष्ट्रवादी विचारधारा के लिए विशेष रूप से पहचाने जाते हैं। वह अपने व्याख्यानों के माध्यम से युवाओं में राष्ट्रप्रेम, सांस्कृतिक चेतना और सनातन मूल्यों के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम की थीम “सनातन संस्कृति व राष्ट्र चेतना” रखी गई है, और इसे लेकर शहर में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि यह व्याख्यान न सिर्फ युवाओं बल्कि समाज के सभी वर्गों के लिए प्रेरणादायक सिद्ध होगा। आयोजन समिति ने आम जनता से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर राष्ट्र चेतना के इस अभियान में सहभागी बनें।
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।