KABIRDHAM

जनता की समस्या सुनने नगर पंचायत बोड़ला के वार्डों में जन समस्या निवारण शिविर निरंतर जारी : सभी वार्डों में लगाए जा रहे शिविर, जन समस्यायों का हो रहा निराकरण

आशु चंद्रवंशी,बड़ेगौटिया/कवर्धा।सरकार ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में जनता की समस्याओं को सुलझाने के लिए शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं।इसी कड़ी में नगर पंचायत बोड़ला के सभी वार्डों की समस्या सुनने अब अधिकारी कर्मचारी उनके ही वार्ड में पहुंचकर जनसमस्या शिविर लगाकर समस्यायों का निराकरण कर रहे है। मंगलवार को नगर पंचायत बोडला के वार्ड नंबर 1 वार्ड नंबर 8 और वार्ड नंबर 9 का सामूहिक रूप से सांस्कृतिक मंच में जन समस्या शिविर लगाया। इस दौरान गौरी माता वार्ड के पार्षद ओमप्रकाश शर्मा,और भरत गुप्ता,नगर पंचायत सीएमओ अनुराधा राजमणि सहित नगर पंचायत और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

इन समस्याओं का हो रहा समाधान

नगर पंचायत सीएमओ अनुराधा राजमणि ने बताया कि,नल कलेक्शन, राशन कार्ड, राष्ट्रीय परिवार सहायता, वृद्धावस्था पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, भवन निर्माण अनुज्ञप्ति, अनापत्ति प्रमाण पत्र, नामांतरण, स्वरोजगार के प्रकरण, जलापूर्ति में लीकेज, नलों में पानी न आना, नालियों और गलियों की सफाई, सार्वजनिक नलों के प्लेटफॉर्म से पानी बहना, कचरे की सफाई और परिवहन, टूटी-फूटी नालियों की मरम्मत, सड़कों के गड्ढे पाटना, स्ट्रीट लाइट्स का बंद रहना जैसी समस्याओं की शिकायत का निराकरण हो रहा है।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार
📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK