कवर्धा विशेष

कबीरधाम जिला साहू संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण 9 जनवरी को

कवर्धा। कबीरधाम जिला साहू संघ एवं जिले की समस्त तहसीलों के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आगामी 9 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को आयोजित किया जाएगा। यह समारोह दोपहर 1:30 बजे पी.जी. कॉलेज ऑडिटोरियम, कवर्धा में संपन्न होगा।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू एवं छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष निरेंद्र साहू करेंगे।

अतिविशिष्ट अतिथियों के रूप में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सियाराम साहू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक साहू, विधायक ईश्वर साहू (साजा), दीपेश साहू (बेमेतरा), संदीप साहू (कसडोल) सहित समाज के कई पूर्व पदाधिकारी एवं संरक्षक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

जिला स्तर के नवनिर्वाचित पदाधिकारी

  • अध्यक्ष: धरमराज साहू
  • उपाध्यक्ष: कौशल साहू एवं श्रीमती मनीषा साहू
  • संगठन सचिव: लोकचंद साहू एवं श्रीमती कौशिल्या साहू

तहसील स्तर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष

कवर्धा नगर से राधेश्याम साहू, पंडरिया से डॉ. जलेश्वर साहू, कुण्डा से श्रवण साहू, पिपरिया से गणेशराम साहू, कवर्धा ग्रामीण से सहदेव साहू, बोड़ला से मीलूराम साहू, लोहारा पूर्व से विजय साहू एवं लोहारा पश्चिम से रजेलाल साहू सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हैं।

समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत धरोहर महादेव हिरवानी की विशेष प्रस्तुति भी होगी। आयोजकों के अनुसार, इस शपथ ग्रहण समारोह से साहू समाज के संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

साहू समाज के पदाधिकारियों ने समाज के सभी सदस्यों से कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading