कवर्धा विशेष

विकासखंड बोड़ला में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, 20 यूनिट रक्त एकत्रित

कवर्धा। विकासखंड बोड़ला में आज मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता विकासखंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) डॉ. पुरुषोत्तम सिंह राजपूत ने की। आयोजन में नगरवासियों, जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों का उत्साह देखते ही बना।

नगर पंचायत बोड़ला के नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने शिविर में भाग लेकर रक्तदान को महादान सिद्ध किया। सीएससी बोड़ला के अधिकारी-कर्मचारी भी इस पुनीत कार्य में पीछे नहीं रहे। वहीं, ब्लॉक के फील्ड स्टाफ ने भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए रक्तदान किया।

शिविर में कुल 20 यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जो आपातकालीन परिस्थितियों में ज़रूरतमंदों की जान बचाने में उपयोगी होगा।

इस अवसर पर ब्लड बैंक जिला कवर्धा के प्रभारी डॉ. सतीश कुमार शर्मा, एमएलटी श्री छून्नी साहू एवं उनकी टीम का विशेष योगदान रहा।

बीएमओ डॉ. पुरुषोत्तम सिंह राजपूत ने कहा कि –

“रक्तदान जैसे सेवाभावी कार्य को जनआंदोलन बनाना आवश्यक है। भविष्य में हम इस प्रकार के शिविरों को और भी व्यापक स्तर पर आयोजित करने की योजना बना रहे हैं।”

यह रक्तदान शिविर न केवल एक स्वास्थ्य सेवा गतिविधि था, बल्कि जनभागीदारी, समर्पण और मानवीयता का अनुपम उदाहरण भी बना।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading