KABIRDHAM

राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे है – बंटी

आशु चंद्रवंशी,बड़ेगौटिया/कवर्धा। बोड़ला ब्लाक के ग्राम पंचायत बोल्दा कला के बनसुलिया नामक गांव जहा पर 10 वर्षों से बैगा जनजाति के 10 परिवार के 50 सदस्य निवास करते है लेकिन सरकारी सुविधा के नाम पर वहा न सड़क है, न बिजली है, न पानी, फिर भी बैगा जनजाति के लोग बिना बिजली के अंधेरे में रहने को मजबूर है। पानी जो की जीवन के लिए अमूल्य है वो भी झिरिया का पीकर अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करते है लेकिन वर्तमान तापमान बढ़ने से झिरिया भी सुख चुके है जिससे अब पानी की विकराल समस्या से जूझना पढ़ रहा है। बैगा परिवार मैदानी क्षेत्र में रोजी मजदूर करके अपना भरण पोषण कर रहे है लेकिन अपने निवास स्थान में पानी के लिए तरसना पढ़ रहा है।

एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश सचिव बंटी खान ने बताया कि एक तरफ सरकार बैगा जनजाति के अनेक योजनाओं की बात करती है लेकिन हमारे बोडला ब्लाक में विशेष संरक्षित बैगा जनजाति के लोगो को पानी, बिजली, सड़क जैसी समस्या से जूझना पढ़ रहा है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) से मिलकर बैगा जनजाति के समस्याओं पर बात की जिसमें जल्द ही निराकरण की बात कही।

ब्लाक कांग्रेस मीडिया प्रभारी दीपक मागरे द्वारा बताया गया कि पूर्व की कांग्रेस सरकार द्वारा बैगा जनजाति के लोगो को शिक्षक बनाकर विशेष सम्मान दिया गया था। जिससे उनके जीवन स्तर में विशेष सुधार हुई थी। बोडला ब्लाक के अनेक बैगा गांव में सीसी रोड, क्रेडा अंतर्गत बिजली की व्यवस्था एवं सौर ऊर्जा के माध्यम से पानी टंकी एवं हैंडपंप की व्यवस्था की गई थी इस मौके पर बैगा समुदाय से जगदीश बैगा डमरू बैगा मेहरू बैगा केवलसिंह बैगा बिहारी लाल बैगा सुखराम बैगा सुखखू सिंह बैगा गंगा बैगा सामरू बैगा इत्यादि बैगा जनजाति के लोग मौजूद थे।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK